'राम सेतु' के सेट पर कोरोना विस्फोट, अक्षय कुमार के बाद 45 क्रू-मेंबर्स मिले संक्रमित

Webdunia
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (12:46 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर एक बार फिर बढ़ गया है। मनोरंजन जगत में ही इस महामारी ने तहलका मचा दिया है। कई सेलेब्स कोरोना की चपेय में आ रहे हैं। अक्षय कुमार बीते रविवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे।

 
अब खबरें आ रही है कि 'राम सेतु' के सय पर भी कोरोना विस्फोट हो गया है। अक्षय के बाद 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग को बंद कर दिया गया है।
 
खबरों के मुताबिक, करीब 100 क्रू-मेंबर्स अक्षय की 'राम सेतु' से जुड़ने वाले थे। ये सभी कलाकार 5 अप्रैल से फिल्म की टीम के साथ जुड़कर काम करने वाले थे। मुंबई के मड आइलैंड में आज 100 लोगों की एक टीम 'राम सेतु' के सेट पर पहुंचने वाली थी।
 
इसी के मद्देनजर अक्षय और फिल्म के प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने सभी का कोरोना जांच करवाई थी। जांच में 100 लोगों में से 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने कहा, फिल्म 'राम सेतु' की टीम पूरी सावधानी बरत रही है। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन के 45 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।
 
वहीं अक्षय कुमार को एहतियातन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अक्षय ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी थी। अक्षय ने कहा था, मैं होम क्वारंटाइन में हूं और सभी जरूरी एहतियातों का पालन कर रहा हूं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख