लॉकडाउन के बाद पीवीआर ऐसे रखेगा अपने सिनेमाघरों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल

Webdunia
रविवार, 5 अप्रैल 2020 (11:41 IST)
देश की सबसे बड़ी थिएटर चेन पीवीआर अपने सिनेमाघरों में लॉकडाउन के बाद एक बड़ा बदलाव करने के बारे में सोच रहा है। पीवीआर एक-एक सीट छोड़कर बुकिंग की सुविधा देने पर विचार कर रही है, ताकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद दर्शक फिल्में देखने लौटें तो खुद को कोरोना के खतरे से महफूज महसूस करें।
 
 
पीवीआर सिनेमा के सीईओ गौतम दत्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से डरे सिनेप्रेमियों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए विभिन्न उपाय किए जाएंगे। इनमें सभी सिनेमाघरों को सैनेटाइज करने के साथ ही पीवीआर कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी एहतियाती कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित करना शामिल है। 

ALSO READ: लॉकडाउन में सनी लियोनी ने बढ़ाया फैंस के दिलों का तापमान, शेयर की बोल्ड तस्वीरें
 
दत्ता के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों तक सिनेमाघरों में दर्शकों के पास-पास बैठने पर पाबंदी होगी। अगर कोई शख्स दो टिकट बुक करेगा तो उसकी दोनों सीटों के बीच वाली सीट खाली रखी जाएगी। इसके अलावा टिकट बुकिंग काउंटर पर भी लोगों के लिए जरूरी दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि पीवीआर के सिनेमाघरों में अगले कुछ हफ्ते दर्शकों को पॉपकॉर्न का लुत्फ उठाने को नहीं मिलेगा। जहां तक कोल्डड्रिंक का सवाल है तो कंपनी सिर्फ कैन की बिक्री को इजाजत देने की सोच रही है।
 
1997 में स्थापित पीवीआर भारत और श्रीलंका के 71 शहरों में कुल 841 स्क्रीन पर फिल्में दिखाता है। वह सालाना औसतन दस करोड़ से अधिक दर्शकों का मनोरंजन करता है। कंपनी के 23 साल के इतिहास में पहली बार सिनेमाघरों को पूर्ण रूप से बंद करना पड़ा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकी श्रॉफ की जिंदगी की अनसुनी कहानी: साउथ बॉम्बे से सुपरस्टार तक

लुटेरा के 12 साल: एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह ने जब अपनी गहरी परफॉर्मेंस से फूंकी किरदार में जान

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ के प्रीमियर में शामिल हुए आशीष चंचलानी, स्टारकास्ट संग की मुलाकात

आदित्य धर का रणवीर सिंह को शानदार बर्थडे सरप्राइज: 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक अभी भी है एक राज

सुबह डाइट फूड, रात को ड्रग्स! पहलाज निहलानी का बॉलीवुड पर तगड़ा वार, अक्षय कुमार को भी घेरा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख