Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के बाद दीपवीर लौटेंगे काम पर, इस फिल्म से दीपिका करेंगी कमबैक

हमें फॉलो करें शादी के बाद दीपवीर लौटेंगे काम पर, इस फिल्म से दीपिका करेंगी कमबैक
दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। जिसके बाद 21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया और 28 नवंबर को दूसरी रिसेप्शन पार्टी मुंबई में होंगी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शिरकत करेंगे। 
 
दीपवीर अपनी रिसेप्शन पार्टी के बाद एक बार फिर काम पर फोकस करेंगे। रणवीर सिंह फिल्म सिम्बा की प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म की शुरुआत करेंगी। दीपिका मेघना गुलजार की एसिड सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2019 से शुरू हो जाएंगी। 
 
webdunia
शादी के बाद दीपिका की यह पहली फिल्म होंगी। यह फिल्म साल 2019 के अंत तक रिलीज हो सकती है। दीपिका इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर काफी इमोशनल हो गई थी और उन्होंने तुरंत ही फिल्म को हां कह दिया था।
 
दीपिका ने जनवरी में आई फिल्म पद्मावत के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की थीं। पद्मावत की रिलीज के बाद ही दीपिका के इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट हो गई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलिस वाले का मस्त चटपटा चुटकुला : इसमें तो बतासे हैं