Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आखिर शादी से पहले रणवीर को क्यों करना पड़ा वजन कम, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

हमें फॉलो करें आखिर शादी से पहले रणवीर को क्यों करना पड़ा वजन कम, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों इटली में 14-15 नवंबर को शादी रचाने के बाद भारत लौट आएं। अब दीपवीर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रणवीर हमेशा से ही फिटनेस फ्रिक रहे हैं। वो अपनी शादी में एक दम फिट दिखना चाहते थे। इसके लिए रणवीर को काफी मेहनत करनी पड़ी। 
 
खबर है कि रणवीर सिंह ने अपनी शादी के लिए कीटो डाइट फॉलो कर एक हफ्ते में अपना वजन कम किया था। कीटो डाइट कम कर्बोहाइड्रेट आहार के लिए मशहूर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर के अपना वजन इसलिए कम किया ताकि शादी के लिए जो कपड़े तैयार करवाए थे वो फिट आ सकें। 
 
webdunia
रणवीर सिंह अपनी शादी के एक हफ्ते पहले तक फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म में वे एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने बहुत ज्यादा कसरत कर बॉडी बनाई थी और शादी के लिए उनके जो कपड़े तैयार हुए थे, वह उस नाप के नहीं थे। इसके चलते रणवीर सिंह ने शूटिंग पूरी होने के एक सप्ताह बाद कीटो डाइट करना शुरू की और इस प्रकार उन्होंने जबरदस्त तरीके से वजन घटाया।
 
शादी की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि रणवीर की मेहनत सफल रही है। वो अपनी शादी की तस्वीरों में काफी स्टनिंग लग रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी की सालगिरह मनाने मालदीव पहुंचीं शिल्पा शेट्टी ने शेयर की बोल्ड फोटो