मिताली राज के बाद सानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आएंगी तापसी पन्नू!

Webdunia
बुधवार, 31 मार्च 2021 (11:22 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' की तैयारी में बिजी हैं। फिल्म में मिताली की भूमिका में खुद को ढालने के लिए तापसी क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं।

 
अब खबर आ रही है कि तापसी एक और स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि तापसी, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। खबरों के मुताबिक, तापसी एक और स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म साइन करने वाली हैं। इस बार वह सानिया की जिंदगी को पर्दे पर निभाते हुए दिखेंगी।
 
बताया जा रहा है कि तापसी को सानिया की बायोपिक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। इस पर जल्द कुछ फैसला लिया जाएगा। रॉनी स्क्रूवाला ने सानिया की बायोपिक फिल्म के लिए राइट्स खरीद लिए हैं। मेकर्स चाहते हैं कि कोई युवा अभिनेत्री सानिया का किरदार निभाए।
 
हाल में रिलीज हुई 'साइना' में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भूमिका में दिख चुकी हैं। इस लिहाज से मेकर्स नहीं चाहते कि परिणीति अब सानिया का किरदार निभाए। इसी के मद्देनजर मेकर्स इस भूमिका के लिए तापसी को परफेक्ट मान रहे हैं।
 
खबरों की मानें तो अभिनेत्री तापसी को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। तापसी की टीम अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में लगी है।
 
तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'लूप लपेटा' में नजर आने वाली हैं। जल्द ही उन्हें 'रश्मि रॉकेट' में देखा जाने वाला है। इसके अलावा उनके पास 'हसीन दिलरुबा' और 'शाबाश मिठ्ठू' जैसी फिल्में भी हैं। तापसी को अनुराग कश्यप की 'दोबारा' में भी देखा जा सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख