प्रियंका चोपड़ा से पहले ये बॉलीवुड सेलेब्स भी बने हैं सरोगेसी के जरिए माता-पिता

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (11:43 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। एक्ट्रेस के बच्चे का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। हालांकि प्रियंका ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है वह बेटे की या बेटी की मां बनी हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थीं। 

 
ये पहली बार नहीं है जब कोई सेलेब्स सरोगेसी की मदद से मां-बाप बना हो। प्रियंका और निक से पहले भी कई बॉलीवुड कपल्स ने सरोगेसी से अपने बच्चों का स्वागत किया है। 
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ-
बॉलीवुड एक्ट्रेस साल 2021 में 46 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने अपने बच्चों का नाम जय और जिया रखा है। 
 
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा-
शिल्पा शेट्टी भी सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनी थीं। शिल्पा ने फरवरी 2020 में अपनी बेटी समीशा का स्वागत किया था। इससे पहले शिल्पा और राज कुंद्रा का एक बेटा वियान भी है।
शाहरुख खान और गौरी खान-
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और गौरी खान भी उस लिस्ट में शामिल है, जो सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। साल 2013 में शाहरुख के बेटे अबराब का जन्म सरोगेसी से हुआ था। शाहरुख के दो और बच्चे आर्यन और सुहाना खान भी है।
 
सनी लियोनी और डेनियल वेबर-
एक्ट्रेस सनी लियोनी भी सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। सनी के बेटों के नाम अशर और नोआह है। वहीं सनी और डेनियल ने एक बेटी को भी गोद लिया है, जिसका नाम निशा है।
करण जौहर-
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर भी बिना शादी के सरोगेसी के जरिए पिता बने हैं। करण ने फरवरी 2017 में अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। उनके बच्चों का नाम यश और रूही है।
 
तुषार कपूर-
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए बिना शादी के पिता बने हैं। तुषार के बेटे लक्ष्य का जन्म जून 2016 में हुआ था। तुषार अपने बेटे की प‍रवरिश सिंगल फादर के रूप में कर रहे हैं। 
 
एकता कपूर-
तुषार कपूर की बहन एकता कपूर भी बिना शादी के सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। 2019 में एकता ने बताया था कि सरोगेसी के जरिए उन्हें बेटा हुआ है। उनके बेटे का नाम रवि है।
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह-
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी प‍त्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह भी सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं।
 
लीजा रे और जेसन देहनी-
बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे भी 46 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। उन्होंने साल 2018 में अपनी बेटियों का स्वागत किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

निमृत कौर से लेकर शिल्पा शिंदे तक, खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

Cannes 2024 में कियारा आडवाणी ने दूसरे दिन किया मरमेड स्टाइल गाउन पहनकर वॉक, इस वजह से हुईं ट्रोल

तंगहाली के दिनों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेचा धनिया, सिक्योरिटी की नौकरी से भी निकाला

Gullak सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, चौथे सीजन तक पहुंचने वाली बनीं पहली बड़ी वेब सीरीज

महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले शाहरुख खान ने की लोगों से वोट देने की अपील

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख