सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी बनाएंगे अजय देवगन को लेकर सिंघम 3

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (12:35 IST)
पुलिस ऑफिसर्स पर फिल्म बनाना रोहित शेट्टी को पसंद है और दर्शक ने भी उनकी इन फिल्मों को हाथों हाथ लिया। अजय देवगन को उन्होंने बाजीराव सिंघम नामक पुलिस ‍ऑफिसर के रूप में पेश किया जबकि रणवीर सिंह को लेकर उन्होंने 'सिम्बा' बनाई। अगले महीने उनकी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने जा रही है जिसमें अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर के रोल में होंगे। 
 
इस समय रोहित फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन में व्यस्त हैं और उसके बाद वे अपनी अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। वैसे भी रोहित फटाफट फिल्में बनाना पसंद करते हैं और साल-डेढ़ साल में उनकी एक फिल्म आ ही जाती है। 
 
रोहित ने हाल ही में बताया कि वे अजय देवगन को लेकर सिंघम 3 शुरू करने जा रहे हैं। वे इस समय किसी नए पुलिस ऑफिसर के कैरेक्टर को लेकर फिल्म बनाने के मूड में नहीं हैं और सिंघम सीरिज को ही आगे बढ़ाएंगे। 
 
सिंघम 2011 में रिलीज हुई थी और इसने भारी सफलता हासिल की। 2014 में दूसरा भाग सिंघम रिटर्न्स के रूप में आया और अब वे 6 साल बाद तीसरा भाग शुरू करने वाले हैं। सिंघम सीरिज की दोनों ही फिल्मों को भारी सफलता मिली और टेलीविजन पर भी ये फिल्में बेहद देखी जाती हैं। 
 
सत्ते पे सत्ता का रीमेक!
रोहित ने सत्ते पे सत्ता के रीमेक को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जो लगातार चर्चाओं में है। फराह खान इसका निर्देशन करने वाली हैं। रोहित के अनुसार 1982 में रिलीज हुई सत्ते पे सत्ता के से यह फिल्म बिलकुल अलग है। फिलहाल फराह खान इसकी स्क्रिप्ट लिख रही हैं। फाइनल होते ही इस बारे में अनाउंसमेंट किया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अनिल कपूर से शादी करने से पहले सुनीता ने रखी थी ये शर्त, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

केमिस्ट से लेकर चौकीदार तक का किया काम, कड़े संघर्ष के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बनाई बॉलीवुड में पहचान

Cannes 2024 : श्याम बेनेगल की फिल्म मंथन का कान क्लासिक खंड में हुआ विशेष प्रदर्शन

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख