बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' का पहला दिन?

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (15:13 IST)
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की डेब्यू फिल्म 'तड़प' (Tadap) रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तड़प को पूरे देश में 1650 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) मुख्य भूमिका में है।

 
साजिद नाडियाडवाला की नवीनतम रोमांस भरी म्यूजिकल सागा, 'तड़प' बॉक्स ऑफिस पर हाई बेंचमार्क स्थापित करने में व्यस्त है। तड़प अपने ओपनिंग डे में ही 4.05 करोड़ रुपए का बिजनेस में सफल रही है। ये फिल्म 2021 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है।
 
तड़प के लिए शनिवार और रविवार बिजनेस के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। ये फिल्म युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है तो छुट्टी के दिन दर्शकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है क्योंकि इसमें अहान शेट्टी और तारा सुतारिया के शानदार अभिनय के साथ-साथ शानदार एक्शन सीक्वेंस, प्यार और रोमांस की एक इंटेंस कहानी है। 
 
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख