लिपस्टिक अंडर माई बुर्का : इंटीमेट सीन करते वक्त प्रकाश झा के कमेंट से असहज हो गई थीं आहाना कुमरा

Webdunia
साल 2016 में आई फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' माय आहाना कुमरा ने महत्वपूर्ण रोल निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक घटना का जिक्र करते हुए आहाना ने बताया कि सेट पर फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने कुछ ऐसी टिप्पणी की थी जिससे कि वो असहज हो गई थीं।


आहाना ने बताया कि वह जब 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के एक सीन के लिए सेक्स सीन शूट कर रहे थे उस दौरान प्रकाश झा सेट पर आए। उन्होंने किसी बात को लेकर कुछ कहा। आहाना ने बताया कि सीन को लेकर प्रकाश झा के कॉमेंट को सुनकर उन्हें इतना अजीब लगा कि उन्होंने फिल्म की डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव से सवाल किया कि आखिर प्रकाश झा वहां क्यों हैं और उन्हें उनकी बात क्यों सुनना चाहिए, वह सिर्फ फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
 
आहाना ने बताया कि अलंकृता ने इसके बाद विनम्रता पूर्वक प्रकाश झा को सेट पर से जाने को कहा। प्रकाश झा भी उनकी बात मानते हुए चुपचाप सेट से चले गए। उन्होंने इस चीज का बिल्कुल भी बुरा नहीं माना।
 
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का अपने बोल्ड कॉन्टेंट के कारण काफी चर्चित रही थी। इस फिल्म में अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि की चार महिलाओं के यौन जीवन के अनुभवों को दिखाया गया था। इस फिल्म में आहाना कुमरा के अलावा रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा, प्लाबिता बोर्थठाकुर जैसे सितारे नजर आए थे। 

सम्बंधित जानकारी

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, ये सेलेब्स पर्यावरण की रक्षा के लिए उठा रहे आवाज

हाउसफुल 5 में होंगे दो-दो क्लाइमैक्स, 5A और 5B वर्जन में अलग-अलग होंगे कातिल

शर्मिष्ठा पनोली को कलकत्ता हाईकोर्ट से मिली जमानत, लगाई ये शर्तें

आंखों की गुस्ताखियां का टीजर हुआ रिलीज, विक्रांत मैसी संग रोमांस करती दिखेंगी शनाया कपूर

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख