ऐश्वर्या राय ने साइन की प्रदीप सरकार की फिल्म, इस एक्ट्रेस का निभाएंगी किरदार!

Webdunia
गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (11:48 IST)
46 वर्षीय ऐश्वर्या राय भले ही बहुत कम फिल्में करती हों, लेकिन अभी भी उनको चाहने वालों की बड़ी संख्या मौजूद हैं, जो चाहते हैं कि ऐश्वर्या ज्यादा से ज्यादा फिल्में करें। उम्र बढ़ने के बावजूद ऐश्वर्या के सौंदर्य का जादू अभी भी बरकरार है। 
 
ऐश्वर्या आखिरी बार बड़े परदे पर 2018 में नजर आई थीं, फिल्म का नाम फन्ने खां था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। बावजूद इसके ऐश्वर्या राय अभी भी डिमांड में हैं और कई फिल्ममेकर्स उनको लेकर फिल्म बनाने की ख्‍वाहिश जता चुके हैं। 

 
हाल ही में ऐसी खबर आई है जिस पर ऐश्वर्या राय के फैंस को खुश होने का मौका मिलेगा। बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि ऐश्वर्या राय ने फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार की अगली फिल्म को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। 
 
परिणीता और मर्दानी जैसी फिल्म बना चुके प्रदीप अपनी अगली फिल्म में ऐश्वर्या को लेना चाहते हैं। इस सिलसिले में उन्होंने ऐश्वर्या से मुलाकात की और ऐश्वर्या यह फिल्म करने के लिए राजी हो गई हैं, हालांकि ऑफिशियल रूप से इस बात की कोई घोषणा नहीं हुई है। 

 
बिनोदिनी दासी नामक एक्ट्रेस पर आधारित यह बायोपिक होगी। प्रदीप सरकार जब यह फिल्म बनाने का विचार कर रहे थे तो उनके दिमाग में ऐश्वर्या राय का ही नाम था। 
 
बिनोदिनी दासी का जन्म 1862 में हुआ था और उन्हें नोटी बिनोदिनी नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 12 साल की आयु से एक्टिंग करना आरंभ किया था। 
 
वे कलकत्ता की एक प्रसिद्ध बंगाली भाषा की नाट्य अभिनेत्री थीं। बारह साल के करियर के दौरान बिनोदिनी ने 80 से अधिक भूमिकाएं अभिनीत की। बंगाल के महान संत रामकृष्ण परमहंस ने भी उनका एक नाटक देखा था। 
 
1994 में उनके जीवन पर नोती बिनोदिनी नामक बंगाली फिल्म बनी थी जिसमें देबश्री राय ने उनका रोल अदा किया था। 
 
बिनोदिनी के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने कई दु:ख उठाए। प्रदीप सरकार का मानना है कि बिनोदिनी के जीवन पर एक उम्दा फिल्म बन सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल के पहले गाने पुष्पा पुष्पा का प्रोमो रिलीज

प्रीति जिंटा ने शुरू की लाहौर 1947 की शूटिंग, सेट से शेयर की BTS तस्वीरें

रवि दुबे ने की पत्नी सरगुन मेहता की जमकर तारीफ, एक्ट्रेस को बताया अपना हीरो

अरनमनई 4 के गाने अचाचो के लिए टोन्ड फिगर हासिल करने के लिए राशि खन्ना ने की कड़ी मेहनत

सनी लियोनी केरल में कर रहीं अपनी मलयालम फिल्म की शूटिंग, सेट से लीक हुआ वीडियो

शिल्पा शेट्टी का सिल्क साड़ी-गाउन में किलर अंदाज, फैंस ने कहा गजब ढा दिया

Shaitaan movie preview: अजनबी बना शैतान, आफत में पड़ गई जान

तब्बू-करीना-कृति स्टारर फिल्म क्रू के प्रति दिलचस्पी जगाने वाले 5 कारण

शाहरुख खान एक-दो नहीं बल्कि 17 मोबाइल रखते हैं अपने पास

12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर के पास अकाउंट में थे सिर्फ 257 रुपये, करना पड़ा कठिन संघर्ष

अगला लेख