Hanuman Chalisa

अजय देवगन और अक्षय कुमार... स्क्रिप्ट को लेकर आमने-सामने

Webdunia
अजय देवगन और अक्षय कुमार बैटल ऑफ सारागढ़ी फिल्म को लेकर पहले ही आमने-सामने हैं। इस विषय पर अक्षय को लेकर सलमान खान और करण जौहर फिल्म बनाने जा रहे हैं जबकि अजय देवगन पहले ही कह चुके हैं कि इस विषय पर वे फिल्म बनाएंगे और निर्देशित करेंगे। अभी यह मसला सुलझा भी नहीं था कि एक और स्क्रिप्ट को लेकर अजय और अक्षय आमने-सामने हो गए हैं। 
 
ज्यादा दिन नहीं हुए जब यह खबर आई थी कि जे.एस. गिल पर बनने वाली‍ फिल्म के राइट्स अक्षय कुमार खरीदने वाले हैं। गिल ने रानीगंज कोयले की खदान में एक बहादुरी भरा कारनामा कर दिखाया था। 64 लोग खदान में जमीन के अंदर फंस गए। गिल ने जान जोखिम में डालते हुए 6 घंटे तक बचाव का ऑपरेशन चलाया और सभी को सु‍रक्षित बाहर निकला। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। 
 
अक्षय कुमार को इन दिनों रियल लाइफ स्टोरीज़ पर काम करना पसंद है। गिल की कहानी उन्हें अच्छी लगी। वे इसके राइट्स खरीदे इसके पहले अजय देवगन ने यह राइट्स खरीद लिए। अक्षय को यह जानकर धक्का लगना स्वाभाविक है। क्या अक्षय के कहने पर अजय फिल्म बनाने के अधिकार उन्हें देंगे? यह तो वक्त आने पर पता चलेगा। 
 
लगता है कि अजय ने हिसाब बराबर कर लिया है। बैटल ऑफ सारागढ़ी पर फिल्म बनाने की घोषणा उन्होंने पहले की थी। बाद में अक्षय वाली फिल्म की योजना बनी। इस बार अक्षय योजना बनाने में लगे थे और अजय फिल्म बनाने के अधिकार ले उड़े। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दृश्यम 3 का शूट खत्म, फैंस के इंतजार को मिला बड़ा अपडेट; अजय देवगन-तब्बू की थ्रिलर अब रिलीज के लिए तैयार

काला हिरण फिल्म पर सलमान खान का बड़ा एक्शन, रिलीज से पहले भेजा कानूनी नोटिस; 24 घंटे का अल्टीमेटम

गोल्ड डिगर नहीं, डायमंड थीं सुष्मिता सेन: 4 साल बाद ललित मोदी का बड़ा खुलासा, रिश्ते पर पहली बार खुलकर बोले

रवीना टंडन के घर में 25 लाख रुपये की चोरी: मां का भरोसा जीतकर महिला ने उड़ाए हीरे-सोने के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

है जवानी तो इश्क होना है मूवी प्रिव्यू: डेविड धवन की कॉमेडी दुनिया में फिर लौटे वरुण धवन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख