Hanuman Chalisa

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 2 मार्च 2023 (15:30 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर सुर्खियों में हैं। अजय इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। 'भोला' अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का टीजर काफी पहले रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का दबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

 
अब फिल्म 'भोला' की ट्रेलर रिलीज डेट सामने आ गई है। अजय देवगन ने एक वीडियो शेयर करके ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी दी है। वीडियो में अजय देवगन हाथ में त्रिशुल लिए नजर आ रहे हैं। इसके साथ अजय ने लिखा, 'भोला की दीवानगी शुरू। चार दिनों में यानि 6 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। 
 
यह फिल्म वन मैन आर्मी की कहानी है, जो एक रात में होने वाले विभिन्न रूपों को उजागर करते हुए इंसानों और दुश्मनों की जंग को दर्शाती है। भोला 30 मार्च, 2023 को रिलीज़ होने जा रही है। दर्शक फिल्म को अपने नज़दीकी थिएटर में 3डी और आईमैक्स में देख सकते हैं।
 
फिल्म भोला तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को कनगराज ने निर्देशित किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'वेलकम टू द जंगल' बनी IMDb की सबसे मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म, ट्रेलर को 48 घंटे में 28 मिलियन व्यूज

'कॉकटेल 2' के प्रमोशन इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन, वीडियो वायरल

आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे, ऑस्कर से लेकर बॉक्स ऑफिस तक के शानदार सफर पर डालें एक नजर

'चंदू चैंपियन' के 2 साल: कैसे एक फिल्म ने बदल दी एक भूले-बिसरे हीरो मुरलीकांत पेटकर की किस्मत?

370 रुपये की बिरयानी विवाद: नौकरी जाने के बाद हिमांशु जांगड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मनोरंजन के लिए बनाई थी झूठी कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख