'सिंघम 3' के सेट पर घायल हुए अजय देवगन, शूटिंग हुई कैंसिल

WD Entertainment Desk
रविवार, 24 दिसंबर 2023 (11:33 IST)
ajay devgn injured on singham 3 set: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी हिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जोर शो से चल रही है। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम बनकर पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।
 
वहीं अब 'सिंघम 3' के सेट से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार फिल्म के एक एक्शन सीन के दौरान अजय देवगन चोटिल हो गए हैं। अजय देवगन की आंख पर चोट लग गई हैं, जिसके कारण वह नेत्र रोग विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। 
 
जून की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि अजय देवगन की चोट की वजह से सिंघम 3 की शूट कैंसिल हो गई है। संभव है कि अब जब शूटिंग शुरू होगी, तो टीम सिंघम 3 पहले हैदराबाद में शूटिंग कर सकती है, क्योंकि वे तारीखें 2024 की शुरुआत में कुछ समय के लिए पहले ही तय हो चुकी हैं। 
 
बताया जा रहा है कि मुंबई शूट, जो दिसंबर 2023 के लिए रद्द कर दिया गया है, 2024 के हैदराबाद शेड्यूल के बाद किया जाएगा। हालांकि सिंघम 3 की शूट को लेकर मेकर्स या अजय देवगन की तरफ से कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है।
 
बता दें कि 'सिंघम अगेन' में कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी दिखेंगे। फिल्म साल 2024 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख