चाणक्य में अजय देवगन के रोल का हुआ खुलासा

Webdunia
फिल्म निर्देशक नीरज पांडे ने ऐ वेडनेस डे, स्पेशल 26 और बेबी जैसी बेहतरीन फिल्में निर्देशित की हैं। आमतौर पर अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाने वाले नीरज अब पहली बार अजय देवगन के साथ काम करने जा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'चाणक्य' में अजय देवगन नजर आएंगे। 
 
यह फिल्म चाणक्य के जीवन और उनकी शिक्षा पर आधारित है। चाणक्य का किरदार अजय देवगन निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू होगी। स्टार्ट टू फिनिश का शेड्यूल रहेगा। फिल्म को अगले वर्ष रिलीज करने की भी प्लानिंग हुई है। 

 
फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार अजय देवगन फिल्म में डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में आज के दौर का एक प्रशासक होगा जो चाणक्य की तरह सोचता है और काम करता है। वह चाणक्य की जिंदगी के प्रति सोच और राजनीति के सूत्रों को आज के दौर में लागू करने की कोशिश करता है। इस प्रशासक की भूमिका में अजय होंगे। 
 
उनका दूसरा रोल चाणक्य का होगा। जब भी आज का अजय देवगन मुश्किल में फंसता है वह चाणक्य को याद करता है। चाणक्य आकर उसकी समस्या को सुलझाता है। कुछ-कुछ मामला 'लगे रहो मुन्नाभाई' की तरह होगा जिसमें मुन्नाभाई को गांधी नजर आते थे। 

 
इस फिल्म के जरिये नीरज वर्तमान और अतीत को मिलाने की कोशिश करेंगे। साथ ही मॉडर्न डे पॉलिटिक्स को भी दिखाया जाएगा और यह भी दर्शाया जाएगा कि चाणक्य आज भी कितने प्रासंगिक हैं। 
 
अजय देवगन इस फिल्म और नीरज पांडे के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्होंने नीरज के काम को बारीकी से देखा है और नीरज का कहानी को स्क्रीन पर पेश करने का तरीका शानदार है। 
इससे पहले अजय देवगन ने 'एक्शन जैक्सन' (2014) में डबल रोल निभाया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख