Hanuman Chalisa

अजय देवगन की 16 साल पुरानी फिल्म 'नाम' होगी रिलीज, देखिए ट्रेलर

Webdunia
सोमवार, 30 नवंबर 2020 (18:38 IST)
कोरोना वायरस के कारण टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की मांग बढ़ी और एक नया ट्रेंड भी शुरू हो गया कि सिनेमाघर के पहले सीधे इन माध्यमों पर फिल्म रिलीज कर दो, इस कारण कुछ अटकी फिल्में भी दर्शकों के सामने आने लगी हैं। हाल ही में अनीस बज्मी की दस साल पुरानी फिल्म 'इट्स माई लाइफ' टीवी पर रिलीज हुई जिसमें हरमन बावेजा और जेनेलिया डिसूजा ने लीड रोल अदा किए हैं। अब अनीस की एक और पुरानी फिल्म रिलीज होने वाली है। 
 
वर्ष 2004 में, यानी कि 16 साल पहले, अनीस ने अजय देवगन को लेकर 'नाम' फिल्म की शूटिंग की थी। यह एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसका पहले 'बेनाम' नाम था, जो बदलकर 'नाम' कर दिया गया। अजय देवगन जैसे सितारे के होने के बावजूद यह फिल्म अब तक अटकी पड़ी है। 2008 और 2013 में इसे रिलीज करने के प्रयास किए गए थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। खबर है कि अब इसे रिलीज किया जा रहा है। 
 
फिल्म के निर्माता इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं। बात नहीं बनी तो इसे टीवी पर भी रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म में अजय के साथ समीरा रेड्डी और भूमिका चावला हैं। पहले प्रियंका चोपड़ा को लेने की कोशिश हुई थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। फिल्म का ट्रेलर भी सामने आया था 
 
 
फिल्म के निर्देशक का कहना है कि यह एक बेहतरीन फिल्म है और अजय ने शानदार अभिनय फिल्म में किया है। गौरतलब है कि अनीस पहले भी अजय के साथ कुछ फिल्में बना चुके हैं और अजय के साथ उनके बेहतरीन संबंध रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश पटेल हैं जिन्होंने अजय को 'फूल और कांटे' (1991) के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक दिया था। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख