अजय देवगन की Shaitaan का ट्रेलर रिलीज, आर माधवन का शैतानी रूप देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

फिल्म में अजय अपने परिवार को एक शैतानी शक्ति से बचाते हुए नजर आएंगे

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (13:18 IST)
Shaitaan Movie Trailer: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अजय के साथ ज्योतिका और आर माधवन नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। 
 
ट्रेलर में आर माधवन का शैतानी रूप देखने को मिल रहा है। वह अजय देवगन की बेटी को अपने वश में कर लेते हैं। ट्रेलर की शुरुआत आर माधवन की अजय देवगन के घर में एंट्री से होती है। वह अपना फोन चार्ज करने का कहकर अजय के घर में आते हैं। 
 
इसके बाद आर माधवन अजय की बेटी को अपने वश में कर लेते हैं। वह अजय की नाक में दम करते दिख रहे हैं। अजय अपनी बेटी को बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में ज्योतिका का अभिनय भी जोरदार है। 
 
जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, शैतान का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है और विकास बहल द्वारा निर्देशित है। यह 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बागी 4 मूवी रिव्यू: हरनाज संधू का डेब्यू और टाइगर का एक्शन, फिर भी निराश करती है फिल्म

60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में बढ़ी शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की मुश्किलें, EOW ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

अमिताभ बच्चन ने लालबागचा राजा के पंडाल में दान किए 11 लाख रुपए, यूजर्स ने लगाई क्लास

The Bengal Files मूवी रिव्यू: विभाजन की दर्दनाक कहानी और आज के बंगाल की हकीकत का संगम

मल्टी टैलेंटेड हैं विधु विनोद चोपड़ा, सुपरहिट फिल्मों से भरा है करियर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख