सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

WD Entertainment Desk
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (15:44 IST)
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेल रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ाते हुए फिल्म का पहला गाना 'जय बजरंगबली' रिलीज कर दिया है। 
 
इस गाने में अजय देवगन में भगवान राम और रणवीर सिंह में हनुमान की झलक देखने को मिल रही है। गाने को रामायण की थीम पर बनाया गया है। गाना काफी एनर्जेटिक है और ये ट्रैक पूरी तरह से बजरंगबली और भगवान राम के बीच के पावन रिश्ते को समर्पित है। गाने में दोनों के मिलन के दृश्यों को शामिल किया गया है।
 
एनर्जी से भरपूर इस गाने के बीट्स और लिरिक्स उत्साह को दोगुना करने में मदद कर रहे हैं। 'जय बजरंगबली' गाने को कई प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी आवाज दी है। इनमें श्रीकृष्ण, करीमुल्लाह, अरुण कौंडिन्य, चैतू सत्संगी, श्री साई चरण, सुधांशु, रितेश जी राव, सात्विक जी राव, पृथ्वी चंद्रा, लक्ष्मी नायडू, अद्वितेय, श्रुति रंजनी, प्रणति, ऐश्वर्या दारुरी, साहिथी चागंती, मनीषा पंडरंकी, श्रुतिका, लक्ष्मी मेघना नादप्रिया, और वाग्देवी शामिल हैं। 
 
थमन एस के एनर्जेटिक क्रिएशन और फेमस लिरिसिस्ट स्वानंद किरकिरे के पावरफुल लिरिक्स के साथ, ये सॉन्ग एड्रेनालाईन-पंपिंग वाइब के साथ मन में भक्ति जगा देता है, जो फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के लिए पूरी तरह से टोन सेट करता है। गाने को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
 
फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर 2024 को दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित हुईं शबाना आजमी

स्टूडियो ग्रीन की कंगुवा का दूसरा सिंगल इस दिन होगा रिलीज

सनी देओल की बेस्ट 5 मूवीज़ जिनके चर्चे वर्षों बाद आज भी होते हैं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख