देशभक्ति के रंग में रंगा अजय देवगन की 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' का ट्रेलर रिलीज

Webdunia
सोमवार, 12 जुलाई 2021 (10:43 IST)
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। देश भक्ति के रंग में रंगा ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ जाएगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर, एमी विर्क मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
 
3 मिनट 21 सेकेंड का ट्रेलर हर किसी का दिल जीत रहा है। ट्रेलर की शुरुआत भुज एयरबेस पर पाकिस्तानी वायुसेना के हमले से होती है। ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग सुनने को मिल रहे हैं। वही ट्रेलर में कई एक्शन सीन भी है। 
 
फिल्मों में अक्सर ग्लैमरस का तड़का लगाने वालीं नोरा फतेही इस फिल्म में एक अलग ही किरदार में नजर आने वाली हैं। संजय दत्त का किरदार भी बेहद दमदार नजर आ रहा है। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
 
'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अभिषेक दुधैया ने निर्देशित किया है। फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख