अजय देवगन मुंबई में, काजोल सिंगापुर में, कोरोनावायरस के कारण हुए अलग

Webdunia
मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (10:55 IST)
कोरोनावायरस के कारण सभी की लाइफस्टाइल में भारी बदलाव आ गया है। काम के बीच खुद को सुरक्षित रखने की जवाबदारी भी है। यदि आप खुद को इस महाबीमारी से बचा कर रखेंगे तो ही आप अपने घर वालों को भी सुरक्षित रख पाएंगे।
 
फिल्म इंडस्ट्री को शूटिंग की अनुमति मिल गई है, लेकिन इसके बावजूद बहुत कम शूटिंग हो रही है क्योंकि सितारे अभी खुद को शूटिंग करने के लिए तैयार नहीं पा रहे हैं। सिनेमाघर भी बंद पड़े हैं और मांग जोर पकड़ती जा रही है कि सिनेमाघर खोलने की अनुमति दी जाए। 

ALSO READ: जब Bear Grylls ने अक्षय कुमार को पिलाई Elephant Poop Tea, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन- देखें Video
इसी बीच अक्षय कुमार को छोड़ कर सभी सितारे घर पर ही मौजूद हैं। अक्षय इंग्लैंड में बेलबॉटम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 


 
इधर अजय देवगन पारिवारिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं और इसमें उनका साथ दे रही है पत्नी काजोल। कोरोनावायरस के चलते दोनों हजारों मील की दूरी पर हैं। 
 
जैसा कि आप जानते हैं अजय-काजोल की बेटी न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई करती हैं मार्च में जब कई देशों में कोविड-19 के चलते लॉकडाउन हुआ और स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए तब काजोल फौरन सिंगापुर अपनी बेटी को लेने पहुंची और मुंबई वापस ले आई। 


 
अब परिस्थितियां नॉर्मल हो रही हैं और एक बार फिर कई देशों में स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं। न्यासा के कॉलेज भी खुल गए हैं। अजय-काजोल नहीं चाहते कि उनकी बेटी की पढ़ाई का नुकसान हो। इसलिए काजोल अपनी बेटी के साथ सिंगापुर गई हैं। 
 
अजय-काजोल चाहते हैं‍ कि उनकी बेटी के साथ मां या पिता में से कोई एक रहे ताकि न्यासा इस दौर में अकेलापन महूसस नहीं करें। 

ALSO READ: हीरो तो कई बार बने, अजय देवगन अब बनेंगे विलेन
अजय अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं इसलिए उनके लिए मुंबई छोड़ कर जाना उचित नहीं है। पत्नी काजोल ने यह बीड़ा उठाया। 
 
सिंगापुर में न्यासा के लिए एक अपार्टमेंट लिया गया है ताकि उसे किसी किस्म की परेशानी न हो। वहां पर काजोल उसके साथ कुछ महीनों तक रहेंगी। 


 
इधर बेटे युग की जिम्मेदारी अजय ने उठा रखी है। इस तरह से अजय और काजोल ने एक-एक बच्चे की जवाबदारी ली है। 
 
अजय अपनी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। जल्दी ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी। 
 
इसके अलावा अजय के पास मैदान, कैथी का रीमेक, गोलमाल फाइव और चाणक्य जैसी फिल्में भी हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख