Hanuman Chalisa

अजय देवगन ने सीखा सबक... अब नहीं बनाएंगे ये फिल्म

Webdunia
इन दिनों कोई भी किसी भी फिल्म पर आपत्ति ले लेता है। बात मनवाने के लिए हिंसा का सहारा लेना आम बात हो गई। 'पद्मावत' किस तरह बनी और रिलीज हुई सभी जानते हैं। फिल्म को रुकवाने के लिए अथक प्रयास किए गए और अभी भी देश के कई हिस्सों में फिल्म रिलीज नहीं हुई है। 
 
झांसी की रानी के जीवन पर आधारित फिल्म 'मणिकर्णिका' का भी विरोध शुरू हो गया है। इसमें कंगना रनौट लीड रोल में हैं। आपत्ति लेने वालों ने फिल्म देखी ही नहीं है और विरोध शुरू कर दिया है। जबकि फिल्म की शूटिंग की अभी खत्म नहीं हुई है। 
 
इस तरह की घटनाओं से उन निर्माताओं में खौफ पैदा होना स्वाभाविक है जो करोड़ों रुपये फिल्म पर लगाते हैं। कलाकार भी भयभीत हो जाते हैं क्योंकि उनकी नाक काटने या जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। 


 
इस तरह की आपत्ति ऐतिहासिक विषय पर आधारित फिल्मों पर ली जाती हैं क्योंकि इसको लेकर लोगों में मतभेद रहते हैं। इतिहासकार भी एकमत नहीं रहते हैं। 
 
शायद इसी तरह की घटनाओं से सबक सीखते हुए अजय देवगन ने 'तानाजी' नामक अपनी फिल्म बंद कर दी है। यह एक मराठा योद्धा की कहानी है। फिल्म का फर्स्ट लुक अजय ने बहुत पहले जारी किया था और जोर-शोर से फिल्म बनाने की घोषणा की थी। अब अजय नहीं चाहते कि उनका पैसा और श्रम व्यर्थ जाए। 
 
वैसे अजय से जुड़ा एक सूत्र बताता है 'फिल्म बंद तो नहीं हुई है। हां, इसे कुछ दिनों के लिए टाल जरूर दिया गया है। अजय कुछ महीनों बाद इसे शुरू कर सकते हैं क्योंकि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बहुत करीब है।' 
 
आगे परिस्थितियां किस तरह निर्मित होती हैं इसी को ध्यान में रखकर अजय यह फिल्म बनाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख