Dharma Sangrah

प्रभाष की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अजय देवगन की एंट्री, निभाएंगे भगवान शिव का रोल!

Webdunia
सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (12:36 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ एक बार फिर सुर्खियों में है। खबर आ रही है कि अजय देवगन भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बीते दिनों निर्देशक ओम राउत ने घोषणा की थी कि सैफ अली खान इस फिल्म में लंकेश की भूमिका निभाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले अजय और सैफ ने ओम राउत की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में काम किया था। इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। हालांकि, इस बारे में फिलहाल मेकर्स ने कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। लेकिन अजय देवगन के फिल्म से जुड़ने की खबरें आने के बाद फैन्स आदिपुरुष को लेकर सुपर एक्साइटेड हो गए हैं।



इस फिल्म में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। खबरों की मानें, तो फिल्म की शूटिंग साल 2021 से शुरू होगी। वहीं, इसकी रिलीज के लिए तारीख 2022 तय की गई है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या आप जानते हैं क्यों शूट नहीं होता रजनीकांत की मौत का सीन

आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, सर्दियों के लिए परफेक्ट हैं इन एक्ट्रेसेस का लुक

सुपरस्टार बनने से पहले रजनीकांत ने किया कारपेंटर से लेकर कुली तक का काम

एक्टर नहीं बनना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, मां की सलाह ने बदल दी जिंदगी

'धुरंधर' देख करण जौहर ने की रणवीर सिह की तारीफ, बताया अपना पसंदीदा परफॉर्मर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख