Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अजय देवगन ने मुंबई पुलिस को कहा शुक्रिया, ट्वीट कर लिखा- सिंघम अपनी खाकी वर्दी पहनकर आपके साथ खड़ा रहेगा...

हमें फॉलो करें अजय देवगन ने मुंबई पुलिस को कहा शुक्रिया, ट्वीट कर लिखा- सिंघम अपनी खाकी वर्दी पहनकर आपके साथ खड़ा रहेगा...
, गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (14:58 IST)
कोरोना वायरस से जंग लडने के लिए डॉक्टर्स और पुलिस लगातार अपनी अहम भूमिका निभा रही है। इस मुश्किल घड़ी में व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पुलिस दिनरात लगी हुई है। ऐसे में बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।

 
अजय देवगन ने हाल ही में अपने टि्वटर हैंडल के जरिए एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें वह मुंबई पुलिस की जमकर सराहना करते हुए नजर आएं। अजय ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। 
 


अजय देवगन ने अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए लिखा, 'प्रिय मुंबई पुलिस, आप दुनिया में सर्वश्रेष्ठ के रूप में जाने जाते हैं। कोविड-19 के बीच आपका योगदान बेमिसाल है। जब भी आप कहेंगे, सिंघम अपनी खाकी वर्दी पहनकर आपके साथ खड़ा रहेगा। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।' 

webdunia
खास बात यह है कि अजय के इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने एक मजेदार रिप्लाई दिया है जो कि अब चर्चा का विषय बन चुका है। मुंबई पुलिस ने लिखा, 'डियर सिंघम हम वही कर रहे हैं जो खाकी को करना चाहिए ताकि स्थितियां सामान्य हो जाएं। 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई।'
 
आपको बता दें कि अजय देवगन ने अपनी कई सारी फिल्मों में पुलिस वाले का किरदार निभाया है। इनमें से एक 'सिंघम' भी शामिल है जोकि अजय के करियर की सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी, जिसके बाद अजय देवगन को बॉलीवुड का सिंघम कहकर भी बुलाया जाने लगा। वहीं इस मुश्किल घड़ी में सरकार की मदद के लिए बॉलीवुड से कई बड़ी हस्तियों ने राहत का हाथ आगे बढ़ाया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुकेश खन्ना का बड़ा खुलासा, एकता कपूर ने ऑफर किया था ‘महाभारत’ में रोल, इस वजह से किया रिजेक्ट