Publish Date: Thu, 09 Apr 2020 (13:00 IST)
Updated Date: Thu, 09 Apr 2020 (13:30 IST)
दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने सभी को घर के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों के अंदर रहकर क्वारनटीन वीडियोज और फोटो शेयर कर रहे हैं। रणवीर सिंह भी दीपिका पादुकोण के साथ घर में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
यह कपल क्वारंटीन पीरियड में जो भी कर रहा है, उसकी तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के साथ शेयर कर रहा है। अब तक एक्ट्रेस को खाना पकाते, केक बनाते, वॉर्डरोब पर काम करते हुए देखा जा चुका है। अब रणवीर और दीपिका डिज्नी के कैरक्टर्स यानी मिकी और मिनी माउस बन गए हैं।
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मिकी माउस और मिनी माउस के कैरेक्टर्स के रुप में रणवीर और दीपिका नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।'
यह तस्वीर बेहद क्यूट है। रणवीर मिक्की माउस के कैरेक्टर में स्माइल करते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में बड़ा सा चम्मच है। वहीं दीपिका भी मिनी माउस के कैरेक्टर में मुस्कुराती देखी जा सकती हैं। उन्होंने भी हाथ में टेबल सॉल्ट पकड़ रखा है।
बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस से जंग लडने के लिए मदद के लिए आगे आए हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी पीएम केयर्स फंड में दान दिया है।