Box Office : तान्हाजी बनी 2020 की पहली हिट, गोलमाल अगेन का रिकॉर्ड खतरे में

Webdunia
बुधवार, 22 जनवरी 2020 (11:25 IST)
अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर दूसरे सप्ताह में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरे वीकेंड के बाद वीकडेज़ में भी फिल्म के कलेक्शन बेहतरीन हैं और फिल्म तेजी से 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। 
 
फिल्म ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार 10.06 करोड़ रुपये, शनिवार 16.36 करोड़ रुपये, रविवार 22.12 करोड़ रुपये, सोमवार 8.17 करोड़ रुपये और मंगलवार 7.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
फिल्म ने 12 दिनों में 183.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और तीसरे वीकेंड की समाप्ति तक यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। 
 
यदि ऐसा होता है तो अजय देवगन की 200 करोड़ क्लब में यह दूसरी फिल्म होगी। उनके करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म गोलमाल अगेन है और इस बात की पूरी उम्मीद है कि तान्हाजी द अनसंग वॉरियर इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी। 
 
तान्हाजी 10 जनवरी 2020 के रिलीज हुई थी और यह 2020 की पहली हिट फिल्म है। ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म वीर योद्धा तान्हाजी के जीवन पर आधारित है जिन्होंने मुगलों से महाराष्ट्र स्थित एक किला छीन लिया था और उन्हें दक्षिण भारत में पैर जमाने से रोका था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या रितिक रोशन की लोकप्रियता कम हो रही है? क्या गलत स्क्रिप्ट्स और लंबा गैप स्टारडम को कर रहा है प्रभावित?

परम सुंदरी: सिद्धार्थ-जाह्नवी की क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी 29 अगस्त को होगी रिलीज, जानें कहानी और कास्ट

Bigg Boss 19 की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट कुनिक्का सदानंद को 25 साल के लड़कों से आते हैं प्रपोज़ल

नेहा धूपिया का बड़ा खुलासा: शादी से पहले प्रेग्नेंसी पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी, फैन्स बोले- आखिरकार गुड न्यूज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख