बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहीं आकांक्षा शर्मा, साल 2025 में इन फिल्मों में आएंगी नजर

WD Entertainment Desk
रविवार, 20 अप्रैल 2025 (17:52 IST)
भारतीय सिनेमा 2025 में एक नए और प्रतिभाशाली चेहरे का स्वागत करने के लिए तैयार है, जब आकांक्षा शर्मा चार बहुप्रतीक्षित फिल्मों के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत करेंगी। आकांक्षा शर्मा साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। 
 
आकांक्षा की पहली बॉलीवुड फिल्म - 'तेरा यार हूं मैं' है, जिसमें वे अमन इंद्र कुमार के साथ नजर आएंगी। इस भावनात्मक एंटरटेनर का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं, और यह दोस्ती एवं रिश्तों की गहराई को उजागर करेगा। इस फिल्म के ज़रिए अकांक्षा के अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा दर्शकों को देखने मिलेगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akanksha Sharma (@akanksharmaa)

इसके बाद आकांक्षा ऐतिहासिक ड्रामा 'केसरी वीर' में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली जैसे अनुभवी कलाकार होंगे। वीरता और बलिदान की इस गाथा में अकांक्षा का किरदार एक सशक्त और चुनौतीपूर्ण भूमिका में दिखाई देगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।
 
आकांक्षा की फिल्मी यात्रा यहीं नहीं रुकती। वे एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसका निर्देशन भी मिलाप जावेरी कर रहे हैं और जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू होगी। इसके अलावा, वह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में भी काम करेंगी, जिसका निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे और स्क्रिप्ट मिलाप जावेरी ने लिखी है, जिसकी झलक मिलाप ने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर साझा करते हुए दी थी।
 
खूबसूरती, टैलेंट और दमदार फिल्मों की लाइनअप के साथ, आकांक्षा शर्मा भारतीय सिनेमा की एक उभरती हुई सितारा बनने के लिए तैयार हैं। अलग-अलग शैलियों में खुद को साबित करती हुई आकांक्षा का 2025 डेब्यू, निश्चित रूप से दर्शकों पर एक गहरा असर छोड़ेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या आप जानते हैं अनुराग कश्यप का निकनेम, फिल्म निशानची से है खास कनेक्शन

इंस्टाग्राम पर आग लगा रहीं बिग बॉस कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा, जानें उनके प्रोजेक्ट्स और ग्लैमरस सफर की पूरी कहानी

SIIMA अवॉर्ड्स में उर्वशी रौतेला ने मचाई धूम, 16 करोड़ की कस्टमाइज्ड रोल्स-रॉयस कलीनन में की ग्रैंड एंट्री

कभी वैज्ञानिक बनना चाहते थे अनुराग कश्यप, राम गोपाल वर्मा की फिल्म से मिला बड़ा ब्रेक

राशि खन्ना ने 'तेलुसु कड़ा' की शूटिंग पूरी की, बीटीएस के जरिए दिखाई सिनेमाई सफर की झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख