Hanuman Chalisa

अमिताभ बच्चन के साथ इस हिट फिल्म का सीक्वल अक्षय कुमार ने छोड़ा

Webdunia
अक्षय कुमार ने इतनी फिल्में साइन कर ली है कि अब उन्हें निर्माताओं को लगातार मना करना पड़ रहा है। उनके अगले दो साल लगभग बुक हैं और इसके बीच वे कोई भी फिल्म साइन करने के मूड में नहीं हैं। 
 
हालत यह हो गई है कि अक्षय कुमार को एक हिट फिल्म का सीक्वल छोड़ना पड़ा है जिसमें अमिताभ बच्चन उनके साथ नजर आने वाले थे। 
 
इस फिल्म के निर्माता ने अक्षय कुमार को लेने की खूब कोशिश की। अक्षय भी यह फिल्म करना चाहते थे, लेकिन डेट्स एडजस्ट नहीं हो रही थी। अक्षय का कहना था कि यदि यह फिल्म दो वर्ष बाद शुरू हो तो वे कर सकते हैं, लेकिन निर्माता अपनी फिल्म जल्दी शुरू करना चाहता है इसलिए बात नहीं बन पाई। 

यह आंखें फिल्म का सीक्वल है जो कि 2002 में आई थी। यह फिल्म एक गुजराती उपन्यास पर आधारित थी जिसमें एक पूर्व बैंक अधिकारी अपने अपमान का बदला लेने के लिए तीन दृष्टिहीन लोगों की मदद से अपने ही बैंक को लूटने की कोशिश करता है। 
 
फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, सुष्मिता सेन और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के निर्माता थे गौरांग दोषी जबकि निर्देशन की बागडोर विपुल अमृतलाल शाह के हाथों में थी। 
 
इस फिल्म को खासा पसंद किया गया था और लंबे समय से इसके सीक्वल की प्लानिंग चल रही है। अक्षय की जगह नजर आएंगे ये दो कलाकार... 

सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार की जगह दो कलाकार नजर आएंगे। सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन से बात चल रही है। दोनों अमिताभ के साथ काम करने का अवसर नहीं गंवाएंगे। 
 
यह दोनों के लिए बड़ा मौका होगा। इन दोनों युवा कलाकारों के साथ अनुभवी अमिताभ को देखना दिचलस्प रहेगा। हीरोइन का चुनाव भी जल्दी होगा। लेकिन अक्षय के फैंस उन्हें 'आंखें 2' में मिस करेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'नागाबंधम' का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया!

'सिस्टम' बनी प्राइम वीडियो पर हफ्ते की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश फिल्म, जानें फिल्ममेकर ने क्या कहा

भारत भाग्य विधाता: 26/11 के रियल हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं कंगना रनौट, नर्स के रूप में पहला लुक आउट

मास्टर शेफ इंडिया विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर कर मांगी दुआएं

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, 'मातृभूमि' का दर्द भरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख