साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे अहान शेट्टी

Webdunia
सोमवार, 21 जून 2021 (12:38 IST)
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। अक्षय के पास इन दिनों कई फिल्मों की लाइन लगी हुई हैं। वहीं अब उन्होंने साजिद नाडियाडवाला के साथ एक और फिल्म साइन की है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। 

 
अक्षय और अहान दोनों के पास नाडियाडवाला की एक-एक फिल्म पहले से है जिसमें अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे और अहान शेट्टी अभिनीत तड़प शामिल है, ऐसे में अब दोनों का एक साथ आना निश्चित रूप से एक ऐसी खबर है जिसने सभी को उत्साहित कर दिया है। इस प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहा है, इसे लेकर अधिक जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है। 
 
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा, पूरी टीम अभिनेताओं की इस एक्शन पावर-पैक के लिए उत्साहित है जिसमें अक्षय और अहान पहली बार एक साथ आ रहे हैं। केवल साजिद सर ही इसे संभव बना सकते थे और हम सभी वास्तव में उस एनर्जी के लिए उत्साहित हैं जो ये दोनों कलाकार स्क्रीन पर लाएंगे। प्रोजेक्ट की घोषणा की जानी बाकी है और फ़िलहाल प्लानिंग स्टेज पर है। हमारे पास जल्द ही अधिक जानकारी सामने होगी।
 
इस साल की शुरुआत में, बच्चन पांडे से अक्षय का रुग्गड लुक रिलीज़ किया गया था और अभिनेता बच्चन पांडे में दसवीं बार निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही, अक्षय कुमार ने निर्माता द्वारा निर्मित की जा रही तारा सुतारिया के साथ अहान शेट्टी की पहली फिल्म 'तड़प' का पहला पोस्टर प्रस्तुत किया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

दिवाज ऑफ इंदौर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख