Biodata Maker

जॉली एलएलबी 3 में दिखेगी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

WD Entertainment Desk
शनिवार, 22 मार्च 2025 (14:37 IST)
'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाली निर्देशक सुभाष कपूर अब एलएलबी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' लेकर आने वाले हैं। फिल्म के पहले पार्ट में जहां अरशद वारसी नजर आए थे, वहीं दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार ने लीड़ रोल निभाया था। 
 
अब 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और सुशील पांडे भी अहम किरदार में दिगेंगे। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

कोर्ट रूम ड्रामा पर अधारित फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट सामने आ गई है। सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म इस साल 19 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। 
 
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की है। उन्होंने लिखा, अक्षय कुमार-अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज डेट लॉक हो गई। वायकॉम 18 स्टूडियोज ने 19 सितंबर 2025 को बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 के लिए रिलीज डेट लॉक कर दी है, जो फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म है। स्टार्स- अक्षय कुमार (जॉली मिश्रा के रूप में) और अरशद वारसी (जॉली त्यागी के रूप में), निर्देशक सुभाष कपूर।
 
बता दें कि जॉली एलएलबी का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2017 में रिलीज हुआ था। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी करना पड़ा था वेटर का काम, आज इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं राखी सावंत

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू पहुंची धर्मेन्द्र को अंतिम बिदाई देने

जब धर्मेंद्र को पहली बार मिला अवॉर्ड, खुशी से आंखों में आ गए आंसू

गोविंदा ने क्यों दी थी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धर्मेन्द्र की फोटो?

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख