बर्थडे पर अक्षय कुमार ने किया नई फिल्म भूत बंगला का ऐलान, फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

WD Entertainment Desk
सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (12:00 IST)
Akshay Kumar New Movie Bhooth Bangla : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अक्षय ने फैंस को खास गिफ्ट दिया है। एक्टर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हुए उसका फर्स्ट लुक शेयर किया है। अक्षय कुमार की नई फिल्म का नाम 'भूत बंगला' होगा।
 
इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के साथ मिलकर बना रही है। इसे फिल्ममेकर प्रियदर्शन निर्देशित करेंगे। अक्षय और प्रियदर्शन इससे पहले हेरा-फेरी, भागम भाग, भूल भुलैया जैसी फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरे जन्मदिन पर हर साल आपके इतने प्यार के लिए धन्यवाद! इस साल का जश्न 'भूत बंगला' के पहले लुक के साथ मना रहा हूं। मैं 14 साल बाद फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। ये ड्रीम कोलैबोरेशन लंबे समय से आ रहा था। इस अद्भुत जर्नी को आप सभी के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकता। जादू के लिए बने रहे।
 
फिल्म 'भूत बंगला' एक हॉरर कॉमेडी है। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म को अक्षय कुमार प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। फिलहाल अक्षय कुमार की बैक टू बैक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म 120 बहादुर के सेट से फरहान अख्तर ने शेयर की बीटीएस तस्वीर

मां बनने के 9 दिन बाद बेटी को लेकर अस्पताल से घर लौटीं दीपिका पादुकोण, इंस्टा बायो भी किया चेंज

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का टीजर रिलीज, जल संकट पर आधारित है कहानी

कश्मीर में लैला के नाम से मशहूर है तृप्ति डिमरी, एक्ट्रेस बोलीं- यही असली सफलता होती है...

शुद्ध देसी रोमांस की रिलीज को 11 साल पूरे होने पर परिणीति चोपड़ा को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर किया खास वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख