अक्षय कुमार की गर्दन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान टूटते-टूटते बची थी

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (14:25 IST)
अक्षय कुमार फिटनेस आइकॉन हैं। उम्र के इस पड़ाव मेंभी उनकी फुर्ती युवाओं को टक्कर देती है। अक्षय को बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है।

 
अक्षय कुमार को भी कई एक्टर्स की तरह ही स्टंट करना बहुत पसंद है। फिल्मों में खुद अपने स्टंट करने के चक्कर में अक्षय कई बार चोटिल भी हुए हैं। फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाडी' की शूटिंग के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए थे। इस घटना के दौरान अक्षय कुमार की गर्दन टूटते-टूटते बची थी। 

 
ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी और इसमें रेखा, रवीना टंडन, गुलशन ग्रोवर और WWE के मशहूर रेसलर अंडरटेकर ने भी अहम किरदार निभाया था। इसमें अक्षय कुमार और अंडरटेकर की फाइट को दिखाया गया था।
 
इस दौरान एक सीन था, जिसमें अक्षय को अंडरटेकर को उठा कर फेंकना था। इसी फाइट के दौरान जब अक्षय ने 350 पाउंड वजनी अंडरटेकर को उठाया तो उनकी गर्दन पर जरूरत से ज्यादा वजन पड़ गया और उनकी गर्दन मुड़ गई। बताया जाता है कि इस स्टंट के दौरान अक्षय की गर्दन टूटते-टूटते बची थी। 
 
ये फिल्म उस वक्त की जबरदस्त हिट रही थी और दर्शकों ने अक्षय के स्टंट्स को काफी पसंद किया था। लगभग 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस वक्त करीब 25 करोड़ रुपए का ‍बिजनेस किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख