Hanuman Chalisa

सलमान खान इस तारीख से शुरू करेंगे शूटिंग, करेंगे कैमरे से आंखें चार

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (06:36 IST)
जैसे ही कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन घोषित हुआ, बॉलीवुड स्टार सलमान खान पनवेल‍ स्थित अपने फॉर्महाउस चले गए और वहीं पर उन्होंने लगभग पांच महीने बिताए। इस दौरान खेती की। ट्रैक्टर चलाया। गाने बनाए और मौज-मस्ती करते रहे। इस दौरान उनके कुछ नजदीकी दोस्त भी थे। 
 
11 अगस्त को सलमान खान मुंबई लौटे और इस समय वे गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने घर पर ही समय बीता रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है। टीवी सीरियलों की शूटिंग जारी है और कुछ फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो गई है। अक्षय कुमार जैसे सितारे भी बेलबॉटम नामक फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। 
 
4 अक्टोबर से बिग बॉस 
सलमान का शो बिग बॉस सीज़न 14 शुरू होने वाला है। कई बदलाव इसमें नजर आएंगे। यह शो 4 अक्टोबर से शुरू होने की खबर है और सलमान खान एक अक्टोबर को इसका प्रीमियर एपिसोड शूट करेंगे। यानी कि एक अक्टोबर से सलमान की कैमरे के सामने वापसी होगी। 
 
आमतौर पर बिग बॉस शो का प्रीमियर एपिसोड एक दिन पहले ही शूट किया जाता है ताकि प्रतियोगियों के नाम पर सस्पेंस बना रहे, लेकिन महामारी को देखते हुए इस बार तीन दिन पहले ही शूट हो जाएगा। 


 
फिर राधे 
सलमान खान इसके बाद अपनी फिल्म राधे की शूटिंग भी आरंभ करने वाले हैं और इसके लिए स्टूडियो भी बुक कर लिया गया है। फिल्म के‍ निर्देशक प्रभुदेवा इस समय अपने परिवार के साथ हैं, लेकिन सलमान के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। डेट्स फाइनल हो चुकी है और वे मुंबई आकर कुछ दिन क्वारंटाइन में रहेंगे और फिर राधे की शूटिंग शुरू करेंगे। 
 
राधे का ज्यादा काम बचा नहीं है। 10 से 15 दिन की शूटिंग में शूटिंग वाला भाग पूरा हो जाएगा। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन किया जाएगा। अभी यह तय नहीं हुआ है कि फिल्म कब रिलीज होगी, लेकिन माना जा रहा है कि सलमान इसे 2021 में ही रिलीज करना चाहते हैं क्योंकि राधे जैसी बड़ी फिल्म तभी रिलीज की जानी चाहिए जब दर्शक पहले जैसे सिनेमाघरों में आए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल

क्यों फ्लॉप हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'? आमिर खान ने सालों बाद खोला राज, शोले से कनेक्शन भी बताया

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

वीर पहाड़िया एक्शन-थ्रिलर 'बेनाम' में निभाएंगे लीड रोल, महेश भट्ट बने प्रेजेंटर

देसी कॉमेडी और इमोशन से भरपूर 'रजनी की बारात' का ट्रेलर रिलीज, उल्का गुप्ता बनीं बागी दुल्हन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख