Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, संजय लीला भंसाली की 'राउडी राठौर 2' में नहीं होंगी सोनाक्षी सिन्हा

Webdunia
अक्षय कुमार लगातार सोशल ईशुज़ पर फिल्में दे रहे थे। अब उनका मन दोबारा कॉमेडी में एंट्री लेने का था और इसलिए ही उन्होंने फिल्म 'हाउसफुल 4' की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा भी अक्षय कुमार की एक फिल्म का इंतज़ार दर्शकों को लंबे समय से था जिसकी खबर आज सामने आई है। 
 
अक्षय कुमार स्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'राउडी राठौर' की अगली कड़ी 'राउडी राठौर 2' बनाने की प्लानिंग लंबे समय से की जा रही थी। अब खबर के मुताबिक फिल्म का काम शुरू हो चुका है। फिल्म के लिए संजय लीला भंसाले एभी आखिरकार मान ही गए हैं। हालांकि इसे प्रभु देवा ही निर्देशित करने वाले हैं। 
 
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' लंबे इंतज़ार के बाद 25 जनवरी 2018 को रिलीज़ हुई थी। वहीं 26 जनवरी को अक्षय कुमार की 'पैडमैन' रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन संजय के कहने पर अक्षय ने उनकी यह फिल्म आगे बढ़ा दी थी और इसी के बदले संजय ने अपनी दोस्ती निभाते हुए कहा था कि वे अक्षय की 'राउडी राठौर 2' का काम करेंगे। अब जब सब कुछ सेट है तो संजय लीला भंसाली ने भी फिल्म को प्रोड्युस करने की हामी भर दी है। 
 
फिल्म की स्क्रिप्ट का काम चल रहा है। फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन अक्षय कुमार ने ही फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। खास बात यह होगी कि 'राउडी राठौर' साउथ फिल्म का रीमेक थी लेकिन 'राउडी राठौर 2' की कहानी एकदम ऑरिजिनल होगी। इसलिए भी दर्शक इसके लिए उत्साहित हैं। अक्षय को राउडी अवतार में दोबारा देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। 
 
पिछली फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं। लेकिन खबर के मुताबिक इस सीक्वेल में सोनाक्षी नहीं होंगी। प्रोड्युसर्स फिल्म के लिए किसी नई हीरोइन को कास्ट करना चाहते हैं। साथ ही बाकी की कास्ट भी तय होना है। इसके अलावा खास बात यह है कि फिल्म की नई कहानी लेखक के. वी. विजेन्द्र प्रसाद लिख रहे हैं, जिन्होंने 'बाहुबली' की कहानी लिखी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है माधुरी दीक्षित का नाम, स्कूल में पढ़ते हुए मिली थी पहली फिल्म

शादी के 4 साल बाद हुआ मौनी रॉय-सूरज नांबियार की शादी अंत, जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर किया अलग होने का ऐलान

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख