Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' में जैकलीन फर्नांडीस के रोल का हुआ खुलासा

हमें फॉलो करें अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' में जैकलीन फर्नांडीस के रोल का हुआ खुलासा
, मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (12:44 IST)
हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज ने 'बच्चन पांडे' में अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। जैसलमेर में चल रही शूटिंग खत्म कर वे मुंबई लौट आई हैं। इस फिल्म में जैकलीन के अलावा कृति सेनन भी हैं। दो हीरोइनों के होने से यह प्रश्न उठने लगा कि अक्षय की जोड़ी किसके साथ है। 
 
बॉलीवुड के खबरचियों ने बताया कि दोनों हीरोइनों के साथ हीरो अक्षय कुमार रोमांस करते नजर आएंगे। ये कैसे होगा? इस बारे में सूत्र ने बताया- 'जैकलीन के किरदार की एंट्री अक्षय के अतीत में होती है। जब वे जवान थे। तब जैकलीन का किरदार उनकी लाइफ में आता है। अक्षय मूंछ वाले गेटअप में जैकलीन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। दोनों पर एक गाना भी फिल्माया गया है।' 
 
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सूत्र ने कहा- 'जहां तक कृति के रोल का सवाल है तो वे अक्षय का वर्तमान हैं। अक्षय दाढ़ी वाले गेटअप में कृति के साथ नजर आएंगे। जैकलीन और अक्षय अलग कैसे हुए, इसका पता फिल्म देख कर चलेगा।' 
 
इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जैसलमेर में चल रही है। 28 फरवरी तक खत्म होने के आसार है। इसके बाद बचा हुआ थोड़ा काम मुंबई में होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जॉन-इमरान की 'मुंबई सागा' और सैफ-अर्जुन की भूत पुलिस की रिलीज डेट घोषित