rashifal-2026

जिस निर्देशक ने दी पहचान... उसके साथ अक्षय करेंगे काम

Webdunia
अक्षय कुमार को पहली बड़ी सफलता और पहचान 'खिलाड़ी' फिल्म से मिली, जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। इनकी वजह से ही अक्षय को 'खिलाड़ी कुमार' के नाम से पहचाना जाता है। खिलाड़ी के बाद इन्होंने ‘अजनबी’ और ‘एतराज’ में एकसाथ काम किया। दोनों ही फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी।
निर्देशक जोड़ी ने कहा, ‘‘ हमने एक साथ तीन फिल्में की हैं और सभी एक दूसरे से अलग थी। हम एक साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। हम इस पर काम भी कर रहे हैं। ’’ 
 
इन दिनों दोनों ही निर्देशक अपनी आने वाली फिल्म ‘मशीन’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म से अब्बास के बेटे मुस्तफा बतौर अभिनेता बालीवुड में अपना पहला कदम रखेंगे।
 
इस फिल्म पर विशेष ध्यान देने के सवाल पर दोनों ने कहा, ‘‘ हम जब भी फिल्म बनाते हैं तो उस पर ध्यान देते हैं और मेहनत करते हैं, जो हमने इस फिल्म में भी की है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चूकी है और बाकी काम किया जा रहा है। हम अगले साल इसकी अच्छी रिलीज की उम्मीद कर रहे हैं। हम उसे बड़े स्तर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। ’’ इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में कियारा अडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।(भाषा)

Show comments

बॉलीवुड हलचल

NICU में 100 दिन, हर सांस पर डर, प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने सुनाया मालती के जन्म का खौफनाक किस्सा

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने की 'वध 2' को बड़े पर्दे पर देखने की अपील, एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Vvan के BTS फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया की जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता दिल

'दो दीवाने सहर में' के ट्रेलर में दिखी संदीपा धर की दमदार झलक, एक्ट्रेस बोलीं- एक खूबसूरत प्रेम कहानी से कहीं ज्यादा

ओवरनाइट ऑडिशन से ओवरनाइट स्टारडम तक, कैसे बदली पुलकित सम्राट की जिंदगी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख