Hanuman Chalisa

क्या गलती कर गए अक्षय कुमार... पैडमैन फिर आगे बढ़ेगी?

Webdunia
कहने वालों ने तो तभी कह दिया था कि अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' को सिर्फ दो सप्ताह के लिए आगे बढ़ा कर गलती कर दी है। 
 
पद्मावत के लिए दिलदार अक्षय कुमार ने अपनी 25 जनवरी वाली रिलीज डेट का त्याग करते हुए फिल्म को आगे खिसका दिया और 'पद्मावत' की सफलता की इबारत को पढ़ने में उनसे कहीं ना कहीं चूक हुई। 
 
ट्रेड विशेषज्ञों का मानना था कि अक्षय को अपनी फिल्म तीन सप्ताह के लिए आगे बढ़ाना थी क्योंकि पद्मावत का जोर बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह तक रहेगा। 
 
पद्मावत ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की है, उसे देख लग रहा है कि फिल्म न केवल दूसरे सप्ताह में बल्कि तीसरे सप्ताह में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। 
 
9 फरवरी को 'पैडमैन' के साथ 'अय्यारी' भी प्रदर्शित होगी। पद्मावत का भी जोर रहेगा। लिहाजा थिएटर्स का बंटवारा तीन फिल्मों के बीच होगा। निश्चित रूप से ज्यादा थिएटर्स पैडमैन को मिलेंगे, लेकिन व्यवसाय पर थोड़ा असर तो होगा। साथ ही फिल्म यदि 16 फरवरी को रिलीज होती तो और ज्यादा थिएटर्स 'पैडमैन' को मिलते। 
 
क्या अक्षय एक बार अपनी फिल्म को आगे बढ़ाएंगे? सोच जरूर रहे होंगे, लेकिन अब शायद ही वे ऐसा करें क्योंकि बार-बार फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना ठीक नहीं होगा। हां, अय्यारी वालों को तो अपनी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा ही लेना चाहिए। इससे न केवल पैडमैन बल्कि उनकी फिल्म को भी फायदा होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुशांत सिंह राजपूत जैसा दबाव? टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत पर भाई के सनसनीखेज आरोप, इंडस्ट्री पर उठे सवाल

6 करोड़ रुपये की सुपरकार में मुंबई की सड़कों पर निकले रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ विवाद के बीच नई फरारी ने मचाई हलचल

मजदूरों का मसीहा, गली-मोहल्लों का सुपरस्टार: कैसे मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में बनाया अपना अलग साम्राज्य

कॉकटेल 2 मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, प्यार और भावनाओं के भंवर में फंसी नई पीढ़ी की कहानी

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख