Hanuman Chalisa

पैडमैन बनाने की प्रेरणा घर की महिलाओं से मिली : अक्षय

Webdunia
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें फिल्म पैडमैन बनाने की प्रेरणा घर की महिलओं से मिली। 'पैडमैन' की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इस फिल्म से अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर निर्माता अपनी पारी की शुरुआत कर रही हैं।
 
पिछले दिनों इस फिल्म का पहला पोस्टर और रिलीज़ डेट अनाउंस की गई। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं, जबकि आर बाल्की इसका निर्देशन कर रहे हैं।
 
अक्षय ने कहा, 'पैडमैन' जैसी फिल्म बनाने के लिए मोटिवेशन मेरे घर में रहने वाली महिलाओं से आया। मेरे घर में मेरी मां, मेरी बहन, मेरी पत्नी और मेरी बेटी सब साथ में रहते हैं। कहने का मतलब यह है कि मैं और मेरा बेटा आरव अपने घर की इन सभी महिलाओं के साथ रहते हैं, तो मैं ऐसी फिल्म बनाने के लिए इन्हीं सब लोगों से प्रेरणा लेता हूं।"
 
उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी महिलाओं से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं पर बात करती रहती है। सैनिटरी नैपकिन पर फिल्म बनाने की सोच की शुरुआत ट्विंकल की ही थी। सैनिटरी नैपकिन से जुड़ी समस्या महिलाओं की बहुत बड़ी समस्या है। यह टॉयलेट से भी बड़ी प्रॉब्लम है। यह बहुत दुःख की बात है कि भारत में 91 प्रतिशत महिलाएं आज भी पैड का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं, क्योंकि उनके पास इसे खरीदने के लिए पैसे नहीं होते हैं। मैंने इससे जुड़ी तमाम कहानियां सुनी हैं।"(वार्ता) 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने

'किंग' में विलेन बन शाहरुख खान को कड़ी टक्कर देंगे अभिषेक बच्चन, सेट से लीक हुआ पावरफुल लुक

मल्टी-कलर बिकिनी में पूजा हेगड़े का बोल्ड लुक, शॉर्ट्स का बटन खोल सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख