Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार और रजनीकांत की 400 करोड़ की फिल्म 2.0 का दिवाली पर होगा धमाका

Webdunia
अक्षय कुमार और रजनीकांत के फैंस इस बात को लेकर मायूस है कि उनकी आगामी फिल्म '2.0' की रिलीज दिवाली से आगे बढ़ा कर गणतंत्र दिवस कर दी गई है। इस बात को निर्माता भी समझते हैं इसलिए फैंस को खुश करने के लिए वे फिल्म का ऑडियो दिवाली पर रिलीज करने जा रहे हैं। एक भव्य समारोह में दिवाली के त्योहार पर दुबई में फिल्म का ऑडियो लांच होगा। 
 
प्रमोशन का बजट 40 करोड़ रुपये
फिल्म का प्रचार जोर-शोर से किया जाएगा। इसके लिए 40 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इतनी रकम में एक अच्छी खासी या तीन-चार छोटी फिल्म बनाई जा सकती है। फिल्म के फर्स्ट लुक लांच पर ही 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। 
 
जुलाई में मीटिंग 
जुलाई में चेन्नई में '2.0 थ्री-डी मेला' रखा गया है जिसमें फिल्म से जुड़े लोग, सिनेमाघर मालिक, 3डी तकनीक से जुड़े लोग मिलेंगे। जिन सिनेमाघरों में यह फिल्म लगेगी उन्हें अपग्रेड किया जाएगा ताकि दर्शक थ्री-डी फिल्म का पूरा मजा ले सके। 
 
400 करोड़ की फिल्म 
2.0 की कुल लागत चार सौ करोड़ रुपये है और यह भारतीय सिने इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है। इस बजट में तो बाहुबली सीरिज की दो फिल्में बन गई थी। बाहुबली की रिकॉर्डतोड़ के बाद '2.0' के मेकर्स पर दबाव भी है और उनके इरादे बुलंद भी हैं। दबाव बाहुबली से आगे निकलने का है और इरादों को पंख इसलिए लगे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर अब करोड़ों रुपये कमाए जा सकते हैं। फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और अब स्पेशल इफेक्ट्स पर काम चल रहा है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख