Hanuman Chalisa

आगे बढ़ी '2.0', करना होगा अगले वर्ष तक का इंतज़ार

Webdunia
जितनी बड़ी फिल्म, उतना लंबा इंतज़ार और उतनी ही सारी मुसीबतें। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म '2.0' की रिलीज़ 15 अगस्त को होने वाली है। हालांकि यह फिल्म इसके पहले कई बार आगे बढ़ चुकी थी। अब यह एक और बार आगे बढ़ गई है। 
 
साइंस-फिक्शनल फिल्म '2.0' काफी समय से तैयार हो रही है। इसमें विलेन के तौर पर अक्षय कुमार भी हैं। यह फिल्म पहले 28 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी जो आगे बढ़कर 15 अगस्त कर दी गई। फिर दिवाली की बात चली, लेकिन इसके बाद अब यह और आगे बढ़ा दी गई है। 
 
सूत्र के मुताबिक अमेरिकी कंपनी ने फिल्म के स्पेशल ईफेक्ट्स में गड़बड़ कर दी थी, इसके बाद इसे दोबारा ठीक किया गया। यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है और इसमें समय भी लग सकता है। पोस्ट-प्रोडक्शन और मिक्सिंग का काम जून में शुरू होगा। अगर फिल्म की मिक्सिंग और 3 डी ईफेक्ट का काम जून-जुलाई तक खत्म भी हो गया तो यह फिल्म अगस्त की रिलीज़ नहीं की जा सकती। 
 
सूत्र ने आगे यह भी बताया कि हो सकता है फिल्म जनवरी 2019 के पहले रिलीज ना हो। फिल्म ओवर बजट हो गई है। इसके लिए निर्माताओं ने सैटेलाइट और टीवी राइट्स के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। 
 
'2.0' पहले 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी। दिलचस्प बात यह थी कि इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' भी रिलीज़ होने वाली थी। अक्षय कुमार की दोनों फिल्मों का क्लैश जबर्दस्त होता। अब अक्षय कुमार को राहत होगी कि उनकी एक फिल्म आगे बढ़ गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख