Hanuman Chalisa

सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट, फाइनल हुई दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट!

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 (17:44 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'राउडी राठौर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस एक्शन एंटरटेनर ‍फिल्म ने दर्शकों के दिल और बॉक्स ऑफिस दोनों पर राज किया। 
 
कहानी हो, कॉमेडी हो, एक्शन हो, या अक्षय कुमार का डबल रोल विक्रम राठौड़ और शिवा, फिल्म में हर वो चीज़ थी जिसने इसे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बना दिया। तब से अब तक दर्शकों ने ऐसा एंटरटेनर नहीं देखा। लेकिन अब, फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि 'राउडी राठौर' के सीक्वल की स्क्रिप्ट आखिरकार फाइनल हो गई है।
 
एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स ने बताया, राउडी राठौर के प्रोड्यूसर्स ने आखिरकार इसके सीक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है। उन्हें इस स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि यह आने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट बनने वाला है।
 
बिल्कुल शानदार अपडेट है, क्योंकि फैंस को राउडी राठौर के सीक्वल में वापसी देखने को मिलेगी। यह जरूर एक बड़ा फिल्म बनने वाला है जो रिकॉर्ड्स बनाएगी। बताया जा रहा है कि 'राउडी राठौर 2' का निर्देशन प्रेम करेंगे। 
 
बता दें कि 'राउडी राठौर' एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने कियाथा। 'राउडी राठौर' साल 2006 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म विक्रमारकुडु का रीमेक थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

18 साल की उम्र में शादी, फिर बने सिनेमा के सम्राट, जानिए पृथ्वीराज कपूर की कहानी

IMDb पर छाया 33 साल का 'चाइल्ड एक्टर'! ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान को पछाड़ टॉप पर पहुंचे युद्धवीर अहलावत

डॉन 3 विवाद को खत्म करने आगे आए सलमान खान, फरहान अख्तर-रणवीर सिंह को दी यह सलाह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख