Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

50 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं अक्षय खन्ना, करिश्मा कपूर से होते-होते रह गई थी शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें 50 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं अक्षय खन्ना, करिश्मा कपूर से होते-होते रह गई थी शादी

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (10:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना 28 मार्च को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अक्षय दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं। अक्षय खन्ना ने रेस, दिल चाहता है, हंगामा, ताल और हलचल जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अक्षय खन्ना ने आज तक शादी भी नहीं की।
 
अक्षय खन्ना ने शादी क्यों नहीं कि इसका जवाब किसी को आज तक नहीं मिला है। अक्षय खन्ना ने हिन्दी सिनेमा में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने प्रोड्यूस किया था, हालांकि ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली। लकिन उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। अक्षय की किस्मत तक करवट ली जब वह मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर में नजर आए। 
 
webdunia
अक्षय खन्ना ने भले ही अब तक शादी नहीं की हो, लेकिन उनका नाम 2-3 एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। इतना ही नहीं रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा कपूर की शादी अक्षय खन्ना के साथ करना चाहते थे। हालांकि करिश्मा की मां ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया। 
 
खबरों के अनुसार रणधीर कपूर बेटी करिश्मा कपूर की शादी अक्षय खन्ना से कराना चाहते थे। उन्होंने विनोद खन्ना के पास रिश्ता भी भेजा लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर ने इस रिश्ते को कामयाब नहीं होने दिया। बताया जाता है कि उन दिनों करिश्मा अपने करियर के उफान पर थीं और बबीता नहीं चाहती थी कि करिश्मा इस समय शादी हो इसलिए ये बात वहीं रुक गई।
 
अक्षय खन्ना ने एक बार अपनी शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था, मुझे बच्चे पसंद नहीं हैं इसलिए मैंने आज तक शादी नहीं की और मैं कभी शादी नहीं करना चाहता हूं। मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है। मैं कुछ समय के लिए किसी रिश्ते में रह सकता हूं लेकिन लंबे समय तक उस रिश्ते को चला नहीं सकता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईद पर बॉक्स ऑफिस पर गरजेगा सिकंदर, एडवांस बुकिंग और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उम्मीदें