Biodata Maker

आलिया भट्ट बदलेंगी अपना नाम, बोलीं- लेफ्ट आउट फील नहीं...

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2022 (11:34 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस साल अप्रैल में रणबीर कपूर के संग शादी के बंधन में बंधी थीं। आलिया इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। यह कपल अपने पहले बेबी के वेलकम की तैयारी कर रहा है। इसी बीच आलिया भट्ट ने अपने नाम बदलने की तैयारी भी कर ली है। 

 
आलिया भट्ट ने घोषणा की है कि वह अपना नाम ऑफिशियली बदलने वाली हैं। वह अपने नाम के साथ पति रणबीर कपूर का सरनेम जोड़ने वाली हैं। वह अपने नाम को आलिया भट्ट से आलिया भट्ट कपूर करेंगी।
 
मिड डे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा, उनका स्क्रीन नेम आलिया भट्ट ही रहेगा लेकिन उनका ऑफिशियली नेम आलिया भट्ट कपूर हो जाएगा। वह अपने पासपोर्ट पर भी अपना नाम बदलने वाली हैं और वह इससे काफी खुश हैं। 
 
आलिया ने कहा, अब हमारा बेबी होने वाला है। मैं अब भट्ट नहीं रहना चाहती हूं। कपूर परिवार एक साथ ट्रैवल कर रहा है, आप जानते हैं मेरा क्या मतलब है? मैं लेफ्ट आउट नहीं फील करना चाहती हूं। मैं हमेशा आलिया भट्ट ही रहूगीं, लेकिन अब मैं कपूर भी हूं।
 
एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपना सरनेम बदलने का काफी टाइम से सोच रही है लेकिन लगातार बिजी रहने और विदेश का सफर करने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी हैं। वहीं रणबीर कपूर भी अपने पासपोर्ट पर मैरिटल स्टेटस बदल चुके हैं। अब उनके पासपोर्ट पर मैरिड लिखा नजर आता है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म हैं। वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान बिग बॉस 19 फिनाले में भावुक, धर्मेंद्र को याद करते हुए फूट पड़े आंसू

हम हमेशा साथ हैं पापा..., धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर पिता को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल

आमिर खान ने बताई 'सितारे जमीन पर' की सफलता की वजह, बोले- हमेशा से कहानी पर भरोसा करता हूं...

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी पर लगा 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bigg Boss 19 के विनर बने गौरव खन्ना, चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीती इतनी प्राइज मनी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख