Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्लैक लहंगे के साथ ब्रालेट ब्लाउज पहन आलिया भट्ट ने लगाया हॉटनेस का तड़का

Advertiesment
हमें फॉलो करें Alia Bhatt Black Lehenga

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 6 जुलाई 2024 (14:42 IST)
Alia Bhatt Black Lehenga: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की। इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का ग्लमैरस अवतार देखने को मिला। आलिया भट्ट भी इस संगीत समारोह का हिस्सा बनीं। 
 
इस मौके पर आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर का लहंगा कैरी किया, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की। 
 
आलिया भट्‍ट ने ब्लैक कलर का लहंगा पहना, जिसपर चांदी के सेक्विन का काम था। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया, जो उनके लुक में हॉटनेस का तड़का लगा रहा है। 
 
आलिया ने ग्लॉसी मेकअप, खुले बालों, कानों में बड़े से डायमंड ईयररिंग के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने एक स्टेटमेंट‍ रिंग भी पहनी हैं। 
 
तस्वीरों में आलिया भट्ट एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में होंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अवॉर्ड विनिंग डॉक्यूमेंट्री सीरीज फेसेज ऑफ क्लाइमेट रेजिलिएंस की स्ट्रीमिंग डिजनी-हॉटस्टार पर शुरू