भंसाली के लिए माफिया क्वीन बनेंगी आलिया भट्ट, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में निभाएंगी लीड रोल

Webdunia
बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (18:32 IST)
बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) है और इसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इससे पहले भंसाली ने आलिया को ‘इंशाअल्लाह’ के लिए साइन किया था। लेकिन सलमान खान के मना करने के बाद यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।
 
पिछले दिनों आलिया कई बार भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आईं थीं और तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे कोई बड़ा प्रोजेक्ट साइन करने वाली हैं।
 


आज फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है। साथ ही, फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। यह फिल्म 11 सितंबर 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म को पेन इंडिया और भंसाली प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगा। आलिया के साथ मेल लीड में कौन एक्टर नजर आएगा, इस बात का ऐलान होना अभी बाकी है।
 
बता दें ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ के लिए संजय लीला भंसाली ने पहले प्रियंका चोपड़ा को लीड रोल के लिए अप्रोच किया था, लेकिन प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काफी व्यस्त हैं इसलिए उन्होंने इस प्रोजेक्ट में काम करने से इंकार कर दिया था।
 


गंगूबाई मुंबई अंडरवर्ल्ड की सबसे खतरनाक महिलाओं में से एक मानी जाती थी। उनके बारे में कहा जाता है कि वह उन्हें बचपन में ही वेश्यावृत्ति के व्यापार में धकेल दिया गया था। जिसके बाद वह बड़ी तेजी से ऊपर बढ़ी और कमाठीपुरा में एक वेश्यालय की मुखिया बन गई। अपने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने वहां की वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं के साथ अच्छे संबंध बना रखे थे।
 
ऐसा भी कहा जाता है कि मुंबई के पावरफुल गैंगस्टर के साथ उनके अच्छे संबंध थे क्योंकि वह उनके ग्राहक थे।
 

भंसाली की फिल्म ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ जर्नलिस्ट हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ (Mafia Queens of Mumbai) पर आधारित है।
 
आलिया भट्ट की अन्य फिल्मों की बात करें तो वे ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे ‘सड़क 2’ और ‘तख्त’ में भी दिखेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सैयारा: बॉक्स ऑफिस पर हिट, पर क्या वाकई है एक अच्छी फिल्म? जानिए 5 कड़वे सच

सैयारा बनी बॉक्स ऑफिस की नई सनसनी: 400 करोड़ पहुंच में, एक्शन फिल्मों को पछाड़ बिना प्रमोशन छा गई सिनेमाघरों में

51 साल की उर्मिला मातोंडकर ने ब्लेजर पहन सिजलिंग अंदाज में दिए पोज, देखिए सुपर हॉट तस्वीरें

तनुश्री ने रोते हुए शेयर किया था वीडियो, अब मुंबई पुलिस पहुंची एक्ट्रेस के घर

सैयारा ने पांचवें दिन भी किया शानदार कलेक्शन, साल की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख