Festival Posters

'पुष्पा' की रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में हुआ इजाफा, इंस्टाग्राम पर हुए इतने लाख फॉलोअर्स

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (12:39 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' को देशभर में दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के दमदार डायलॉग, एक्टिंग और जबरदस्त डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में और भी इजाफा हो गया है।

 
अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही अभिनेता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फैंस है। 
 
इस बात की खुशी जाहिर करते हुए अल्लू अर्जुन ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए जश्न मनाया है। इस तस्वीर में अल्लू ब्लैक कलर की टी-शर्ट और पैंट पहने स्टाइलिश अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में 15 मिलियन फॉलोअर्स के धन्यवाद लिखा भी नजर आ रहा है। 
 
तस्वीर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, '15 मिलियन फैंस... इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। हमेशा कृतज्ञ रहूंगा। संक्रांति की शुभकामनाएं।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अल्लू आखिरी बार फिल्म 'पुष्पा' में नजर आए हैं। यह फिल्म तेलुगु के साथ तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिन्दी में भी रिलीज हुई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान को कैसे मिली थी अपनी पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी', सालों बाद निर्देशक ने किया खुलासा

इंडियन आइडल 16 : विशाल ददलानी ने साझा की प्रेरक कहानी, बताया किस से मिली उन्हें म्यूजिक के लिए प्रेरणा

द बैटल ऑफ शत्रुघाट का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, गुरमीत चौधरी-आरुषि निशांक रचेंगे शाही प्रेम की जादुई कहानी

दिलबर की आंखों का' गाने में नोरा फतेही ने लगाई स्क्रीन पर आग, थाम्मा के पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

व्हाइट साड़ी में मौनी रॉय का दिलकश अंदाज, ट्रेडिशन लुक से जीत लिया फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख