Hanuman Chalisa

पटना में फैंस से मिले प्यार को देख झुका पुष्पा, अल्लू अर्जुन बोले- फ्लावर नहीं वाइल्ड फायर है मैं...

WD Entertainment Desk
सोमवार, 18 नवंबर 2024 (12:02 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का ट्रेलर बिहार राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लॉन्च किया गया। इस इवेंट में शामिल होने के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी पटना पहुंचे। अल्लू अर्जुन को देखने के लिए गांधी मैदान में काफी भीड़ थी। 
 
पटना में फैंस से मिले प्यार को देखकर अल्लू अर्जुन ने कहा कि नमस्ते, बिहार की पावन धरती को मेरा शत शत प्रणाम। पहली बार बिहार आया हूं। आपका प्यार और आपका स्वागत के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। पुष्पा कभी झुकेगा नहीं, लेकिन आज पहली बार आपके प्यार के लिए झुकेगा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

उन्होंने कहा, थैक्यू पटना, बहुत प्यार दिए आप। बहुत बहुत शुक्रिया। पुष्पा को फ्लवार समझे क्या। फ्लवार नहीं वाइल्ड फायर है मै। मुझे खुशी है कि पटना में पुष्पा का ट्रेलर लांच हुआ। आप सभी ने मुझे इतना सम्मान दिया। पुष्पा 2 बनाने को लेकर सभी कलाकारों ने काफी मेहनत किया है।
 
वहीं रश्मिका मंदाना ने कहा, नमस्ते पटना..का हाल बा...सब ठीक-ठाक बा नू...। थैक्यू सो मच, इतना प्यार देने के लिए। मैं पुष्पा की श्रीवल्ली ट्रेलर लांच पर आप सभी का स्वागत करती हूं। दो साल के मेहनत के बाद पुष्पा की दुनिया आप लोगों के बीच आएगी। मैं बहुत एक्सटाइटेड हूं। पांच दिसंबर के लिए इंतजार कर रही हूं। आप सभी अपने फ्रेंड के साथ फिल्म देखने जाएं। फिल्म की सफलता को लेकर आप सभी का प्यार जरूरी है। आई लव यू पटना। दिल से थैक्यू पटना।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

पु्ष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने भी शानदार परफार्मेस दी। अक्षरा ने कहा, का हाल बा पटना, सब केहु के हाथ जोड़ के प्रणाम करत बानी, गोड़ छू के गोड़ लागातनी। पुष्पा समझ के फ्लावर समझा है क्या, मैं फायर है, फायर, पटना की फायर, झुकेगा नहीं साला। यह हम सब के लिए गर्व की बात है। इतनी बड़ी फिल्म पुष्पा का आज ट्रेलर लांच हुआ है, वह भी हमारे बिहार में, यह हम सभी बिहारियों के लिए गर्व की बात है।
 
बता दें कि 'पुष्पा 2 : द रूल' सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अभिनीत है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार ने किया है और म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है। यह फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

हंसी के साथ डर का तड़का लगाने आए आशीष चंचलानी, एकाकी का ट्रेलर हुआ रिलीज

'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चंदवाडे का निधन, 25 साल की उम्र में की आत्महत्या

'मिर्जापुर: द फिल्म' में हुई जन्नत गर्ल सोनल चौहान की एंट्री, एक्ट्रेस ने खुद किया ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख