Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुष्पा 2 की सक्सेस मीट में अल्लू अर्जुन की इमोशनल स्पीच, बोले- मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुष्पा 2 की सक्सेस मीट में अल्लू अर्जुन की इमोशनल स्पीच, बोले- मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगा

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (15:10 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। 
 
फिल्म की इस बड़ी सफलता के बाद, अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों के साथ एक विशेष धन्यवाद बैठक की, जहां उन्होंने दिल से अपने फैंस का आभार व्यक्त किया। 
 
इस इवेंट के दौरान, अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के प्रति भावुक संदेश देते हुए कहा, पुष्पा मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह मेरे जीवन के पांच सालों की मेहनत, संघर्ष और भावना है। इस फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय मैं अपने सभी चाहने वालों और मेरी पुष्पा आर्मी को देना चाहता हूं।
 
उन्होंने आगे कहा, आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। मैं वादा करता हूं कि मैं आपको और भी ज्यादा गर्व महसूस कराऊंगा। यह तो बस शुरुआत है, आगे भी मैं आपके विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।
 
'पुष्पा 2 : द रूल' की ऐतिहासिक सफलता यह साबित करती है कि अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त है। फिल्म की दमदार कहानी, शानदार अभिनय और एक्शन से भरपूर सीन्स ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया है।
 
यह फिल्म 2021 में आई पुष्पा : द राइज़ का सीक्वल है, जिसमें रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। पुष्पा 2 : द रूल 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और अब तक यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सूरज बड़जात्या ने की सलमान खान संग अपनी दोस्ती पर बात, बोले- हम सिर्फ 21 साल के थे...