Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सैफ अली खान ने बताई हमले वाली रात की कहानी, बताया क्यों साथ में अस्पताल नहीं गईं करीना कपूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें saif ali khan

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (13:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की देर रात घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ को 6 जगह चोटें आई थी। अब पहली बार सैफ ने गर पर हुए उस भयानक हमले के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि उस इंसान के हाथ में 2 हेक्सा ब्लेड थे और वो छोटे बेटे जेह के बेड पर था। 
 
एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि करीना अपने दोस्तों के साथ डिनर पर गई थीं और मैंने यह इसलिए स्किप किया था क्योंकि मुझे सुबह कुछ काम था। करीना वापस आईं और थोड़ी देर बात करने के बाद वो सोने चली गईं। थोड़ी देर बाद अचानक घर के नौकर ने बतायाकि एक इंसान जेह के कमरे में घुस आया है। 
 
सैफ ने बताया कि उस इंसान के हाथों में 2 हेक्सा ब्लेड और चाकू था। वो जेह के कमरे के बेड पर था और पैसों की डिमांड कर रहा था। यह लगभग 2 बजे का समय हो सकता है। उसने मुंह पर मास्क लगा रखा था। यह बहुत भयानक सीन था। इसके बाद मैंने एकदम उसे दबोचा और निचे गिरा दिया। हम दोनों में हाथापाई हुई। उसने मेरी पीठ पर काफी जोर से मारा था। 
 
webdunia
एक्टर ने बताया कि काफी हद तक लड़ने के बाद वह उसे रोक नहीं पाए क्योंकि उसके हाथ में दो चाकू था। जब हमलावर उन पर वार कर रहा था उसी दौरान उनकी हाउस हेल्प गीता ने आकर उसे पकड़ा और पीछे धक्का मारा। इसी हमले में वह भी घायल हो गईं।
 
करीना क्यों नहीं गई पति के साथ अस्पताल 
सैफ ने कहा कि करीना चिल्ला रही थीं और घर में हेल्पर्स को कह रही थीं कि वे जेह को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालें। उन्हें डर था कि वो चोर अभी भी पास में हो सकता है या और भी हमलावर हो सकते हैं। करीना मुझे जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने के लिए नीचे कैब और रिक्शा लेने के लिए गई थीं। इसके बाद करीना ने हमारे डरे हुए बेटे जेह को संभाला था और वो अपनी बहन करिश्मा के घर चली गई थीं। 
 
हमलावर को माफ करना चाहते थे तैमूर 
सैफ ने बताया कि शुरू में तैमूर का मानना था कि हमलावर को माफ कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, तैमूर ने कहा कि उसे माफ कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वह लड़का बस भूखा था। मुझे यह भी विश्वास है कि मैंने उसे माफ कर दिया होगा। मुझे हमलावर के लिए बुरा लगता है। लेकिन मुझे जब याद आता है कि उसने मेरे शरीर के अंदर चाकू घुसा दिया। उसने मुझे मारने की कोशिश की। यहीं पर मैंने उसके लिए बुरा महसूस करना बंद कर दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

समय रैना के शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने मां-बाप को लेकर किया भद्दा कमेंट, यूट्यूबर की जमकर हो रही आलोचना