2 पार्ट में बनेगी Allu Arjun की Pushpa, हिन्दी में भी होगी रिलीज

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (11:07 IST)
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' लंबे वक्त से चर्चा में है। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई नई जानकारी सामने आ रही है। अब यह खबर है कि अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने यह पुष्टि की है।

 
निर्माता नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर ने कहा, फिल्म की कहानी और किरदारों को सही ढंग से दिखाने के लिए समय की जरूरत है। इन्हें एक पार्ट में समेटना संभव नहीं है, इसलिए फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। टीजर को मिला शानदार रिस्पॉन्स देख हम काफी उत्साहित हैं। हम फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज कर इस उत्साह को आगे तक ले जाएंगे। पहला हिस्सा अगस्त में रिलीज किया जाएगा और दूसरा 2022 में रिलीज होगा।
 
अल्लू के जन्मदिन पर 8 अप्रैल को फिल्म 'पुष्पा' का नया पोस्टर सामने आया था, जो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनका ऐसा अवतार फैंस ने पहले कभी नहीं देखा था।
 
बताया जा रहा है कि 'पुष्पा' के पहले पार्ट की 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है, वहीं दूसरे पार्ट की शूटिंग 10 प्रतिशत पूरी हुई है। दोनों फिल्मों का बजट करीब 250-300 करोड़ रुपए है। इसे तेलुगू के अलावा, तमिल, हिन्दी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। 
 
इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। फिल्म में अल्लू अर्जुन को एक भयानक दिखने वाले चंदन तस्कर पुष्पा राज के रूप में दिखाया जाने वाला है। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।
 
फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इससे पहले सुकुमार के साथ अल्लू अर्जुन 'आर्य' और 'आर्य 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके साथ यह अल्लू की तीसरी फिल्म होगी। यह अल्लू की पहली पैन इंडिया फिल्म है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में उनके अपोजिट मेन विलेन के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम स्टार फहाद फाजिल नजर आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Paurashpur Season 3 : विषकन्या के रूप में लौटीं शर्लिन चोपड़ा, सिंहासन की लड़ाई हुई और घातक

नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या के रिश्ते में आई दरार! एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से हटाया पति का सरनेम

The Legend of Hanuman Seaseon 4 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

कौन थीं लैला खान, जिन्हें 14 साल बाद मिला इंसाफ

Cannes 2024 में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, फिल्म Sunflowers Were The First Ones To Know ने जीता अवॉर्ड

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख