फिल्मों में महिलाओं को मजबूत किरदार के रूप में पेश करने की कोशिश की : रानी मुखर्जी

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (11:26 IST)
Rani Mukherji: गोवा में 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हाल ही में रानी मुखर्जी के साथ 'सम्मोहक प्रदर्शन देने' की थीम पर एक सत्र आयोजित किया गया। गलाट्टा प्लस के प्रधान संपादक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म समीक्षक बरद्वाज रंगन द्वारा संचालित चर्चा में रानी मुखर्जी के जीवन और शानदार करियर पर प्रकाश डाला गया।
 
रानी मुखर्जी ने कहा, भारत के बाहर, फिल्मों और उनके पात्रों को हमारी भारतीय संस्कृति के प्रति खिड़की के रूप में देखा जाता है। हमेशा मजबूत फिल्मों और भूमिकाओं के साथ खड़े रहना महत्वपूर्ण है। कभी-कभी आपको उस अवधि में दर्शकों की स्वीकृति नहीं मिल पाती है, लेकिन सिनेमा के इतिहास में ऐसी फिल्मों और किरदारों को जगह मिलेगी।
 
उन्होंने कहा, यदि कोई अभिनेता बहुमुखी है, तो वह जीवन के विभिन्न पहलुओं को चित्रित कर सकता है। मैं अपने किरदारों को जितना अधिक विविधतापूर्ण बना सकती हूं, यह दर्शकों और मेरे लिए उतना ही दिलचस्प होगा। किरदारों में यह विविधता मुझे भी प्रेरित करती है।
 
रानी मुखर्जी ने साझा किया कि विशेष भूमिकाएं करने के लिए अभिनेता अक्सर अपनी शारीरिक विशेषताओं को सही करने के लिए वास्तविक जीवन के लोगों से मिलते हैं। लेकिन यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि वे किन भावनाओं से गुजर रहे हैं। एक दृश्य में क्या अंतर होता है किसी भी फिल्म में प्रत्येक दृश्य के पीछे भावनाएं होती हैं। दर्शकों के दिल तक पहुंचने के लिए भावनाओं को चित्रित करना महत्वपूर्ण है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख