Hanuman Chalisa

निर्माता सुदीप शर्मा का खुलासा, 'पाताल लोक' बनी चित्रकूट में फिल्माई गई पहली सीरीज

Webdunia
शुक्रवार, 15 मई 2020 (17:59 IST)
अमेजन प्राइम वीडियो की आगामी बोल्ड और दमदार सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। निर्माताओं ने सीरीज में प्रमाणिकता बनाए रखने की हर मुमकिन कोशिश की है और यही वजह है कि 'पाताल लोक' को देश विभिन्न शहरों और कस्बों में शूट किया गया है।

 
इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज को एक या दो नहीं बल्कि छह शहरों में फ़िल्माया गया है। दिल्ली, गुड़गांव, रोहतक, चित्रकूट, अहमदाबाद और मुंबई में फिल्माई गई इस सीरीज़ को इन शहरों में विभिन्न 110 लोकेशन्स पर शूट किया गया है।

ALSO READ: दिशा पाटनी की खूबसूरती देख टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने पूछा यह सवाल
 
'पाताल लोक' को दिल्ली के आस-पास के कई गांवों के अंदरूनी हिस्सों में फिल्माया गया है और साथ ही, चित्रकूट जैसे इंटेंस शहर में फिल्माए जाने वाली यह पहली सीरीज बन गई है। चित्रकूट में शूटिंग करना बेहद महत्वपूर्ण था। चित्रकूट श्रृंखला में लगभग एक किरदार की तरह है और निर्माता इसे रीक्रिएट न करते हुए, वास्तविक स्थानों पर शूट करना चाहते थे। चित्रकूट मध्य भारत के बुंदेलखंड क्षेत्र में है जो काफी कुख्यात माना जाता है। चंबल घाटी भी बुंदेलखंड क्षेत्र में आती है।

 
अपने इस अनुभव के बारे में बात करते हुए निर्माता सुदीप शर्मा कहते है, यह पहली बार है जब चित्रकूट में किसी फिल्म या श्रृंखला की शूटिंग की गई है। जब शुरुआत में हम रैकी के लिए चित्रकूट गए थे, तो हमें इलाके और बुनियादी ढांचे की कमी के बारे में पता नहीं था। हमें शूटिंग के इको-सिस्टम का निर्माण बिल्कुल शुरुआत से करना पड़ा था। हमारे लिए सौभाग्य से, हाल ही में वहां एक होटल खोला गया था और इससे हमें बेहद मदद मिली। शहर लगभग बनारस की तरह एक भूला-बिसरा शहर है, लेकिन यहां उतनी चहल-पहल नहीं है।
 
'पाताल लोक' के निर्माताओं द्वारा इसे इंटेंस और दिलचस्प बनाए रखने में पूरी कोशिश की गई है। निर्माता सुदीप शर्मा द्वारा बहुप्रतीक्षित अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'पताल लोक' 15 मई, 2020 को रिलीज हो चुकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स

क्या श्रीलीला को डेट क्रिकेटर तिलक वर्मा? इंडस्ट्री सूत्र ने बताया सच

आकाश वाणी से छोरी तक, रिस्क लेकर अपने करियर को नया मोड़ देने वाली एक्ट्रेस नुसरत भरुचा

रॉयल ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में पलक तिवारी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

सलमान खान ने शेयर किया अपना फिल्म सिलेक्शन प्रोसेस, बोले- स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं, सिर्फ सुनता हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख